Homeदेशदिल्ली: अलकायदा ने दी आईजीआई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,...

दिल्ली: अलकायदा ने दी आईजीआई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट

Date:

दिल्ली‍।दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) को अलकायदा ने बम से उड़ाने की धमकी दी है। इस बार दिल्ली पुलिस को शनिवार शाम को अलकायदा के नाम से ईमेल आया था, इसमें अगले कुछ दिनों में आईजीआई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।


न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्‍ली पुलिस को शनिवार शाम को एक ईमेल में मिला था, जिसमें कहा गया कि करणबीर सूरी उर्फ मोहम्मद जलाल और उसकी पत्नी शैली शारा उर्फ हसीना रविवार को सिंगापुर से भारत आ रहे हैं। वो दोनों आईजीआई एयरपोर्ट पर अगले एक से तीन दिन में बम रखने की साजिश रच रहे हैं। यही नहीं, अलकायदा की इस धमकी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और एयरपोर्ट की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।


जांच करने पर डीआईजी ने बताया कि पहले भी समान नामों और समान विवरणों के साथ धमकी संदेश मिला था। उनके मुताबिक, पहले करणबीर और शैली को आईएसआईएस का सरगना बताया था। वहीं, लिखा था कि दोनों आ रहे हैं और एक से तीन दिन में एयरपोर्ट पर बम धमाके करने की साजिश रचेंगे।

इससे पहले 18 अप्रैल को दिल्ली एयरपोर्ट पर एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी से सनसनी फैल गई थी। बंगलूरु से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में एक यात्री को वाशरूम में एक पर्ची मिली थी, जिसमें विमान में बम होने और उसके दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही उड़ाने की बात लिखी हुई थी। विमान के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही बम निरोधक दस्ते ने उसकी पूरी तलाशी ली। लेकिन विमान में कोई विस्फोटक नहीं मिला था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related