Homeदेशतड़पती मां को जीवित रखने मुंह से ऑक्सीजन देने लगी बेटी, आपको...

तड़पती मां को जीवित रखने मुंह से ऑक्सीजन देने लगी बेटी, आपको इमोशनल कर देगा यह Viral VIDEO

Behraich News: बहराइच से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यहां मेडिकल कॉलेज में घंटो तड़पती रही मां को ऑक्सीजन जब नहीं मिला तो परेशान बेटी मुंह से सांस देकर उसे ऑक्सीजन पहुंचाने की कोशिश में लगी दिखाई दे रही है.

Date:

बहराइच. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona Virus Infection) अपनी पूरी रफ्तार पर है. उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिले इसकी चपेट में हैँ. लगातार ही कई जगह मौतों, अव्यवस्था की तमाम खबरें आ रही हैं.

कोई ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा ही तो तो कोई ऑक्सीजन की मांग (Oxygen Crisis) में दर-दर भटक रहे हैं. प्रदेश में स्थिति ये है कि सरकार जिलों में ऑक्सीजन (Oxygen) पहुंचाने के तमाम दावे कर रही है लेकिन जमीन पर जो दिखाई दे रहा है वेह स्थितियां विकराल है.

इन सबके बीच बहराइच मेडिकल कालेज (Behraich Medical College) से एक भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है. बहराइच मेडिकल कालेज (Behraich Medical College) में बिना ऑक्सीजन तड़प रही मां को उसकी बेटी मुंह से सांस देते नजर आई है.

बहराइच मेडिकल कालेज (Behraich Medical College) में घंटो तड़पती रही मां को ऑक्सीजन (Oxygen) जब नहीं मिला तो मान को जीवित रखने के लिए परेशान बेटी मुंह से ऑक्सीजन (Oxygen) पहुंचाने की कोशिश की. इन सबके बीच ही मां को मुंह से सांस देती बेटी का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गया है.

इस विषय पर जब मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बहराइच डॉ डीके सिंह से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि एक महिला को परिजन लाए थे, इलाज शुरू हो तब तक मौत हो गई थी बेटियों ने भावुकता में बहकर ऐसा किया है उसका पति भी प्रयास करता वीडियो में दिखाई दे रहा है मगर अस्पताल में आक्सीजन की कमी नहीं है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...