Homeदेशकोरोना: जम्‍मू कश्‍मीर में 20 अप्रैल से खुलेंगे ऑफिस

कोरोना: जम्‍मू कश्‍मीर में 20 अप्रैल से खुलेंगे ऑफिस

Date:

CoronaVirus: बारामूला जिले के सोपोर इलाके का निवासी यह व्यक्ति दो अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था. श्रीनगर के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था.

श्रीनगर. जम्‍मू-कश्‍मीर (Jammu Kashmir) में 20 अप्रैल (सोमवार) से ऑफिस खुल जाएंगे. हालांकि स्‍कूल भी बंद रहेंगे. जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोरोना वायरस (CoronaVirus) से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या पांच हो गई है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

यह व्‍यक्ति 2 अप्रैल से था संक्रमित
बारामूला जिले के सोपोर इलाके का निवासी यह व्यक्ति दो अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था. श्रीनगर के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था. जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 से मरने वालों की तादाद पांच हो गई है और 314 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं.

11 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्‍लंघन का मामला

इस बीच, रामबन जिले में एक ट्रक में छिपकर कश्मीर जा रहे 11 लोगों को रोककर उनके खिलाफ लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के लिये मामला दर्ज किया गया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया उन्हें चिकित्सा जांच के बाद पृथकवास में रखा गया है.

उन्होंने कहा कि नशरी इलाके में राजमार्ग पर नियमित जांच कर रहे पुलिसकर्मियों ने ट्रक को रोका, जिसमें 11 लोग छिपे हुए थे. अधिकारियों ने कहा कि ट्रक चालक की पहचान मुख्तार अहमद के रूप में हुई है और ट्रक उधमपुर से श्रीनगर की ओर जा रहा था.

जम्‍मू-कश्‍मीर: लॉकडाउन का उल्‍लंघन करने पर 2000 लोग हिरासत में
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने को लेकर अब तक 2,000 से अधिक लोग पकड़े गये हैं. एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने केंद्र शासित प्रदेश में सरकारी आदेश की अवज्ञा करने को लेकर 1,012 प्राथमिकी दर्ज की और 2,203 लोगों को पकड़ा.

अधिकारी ने कहा कि अधिकारियों ने 1,000 से अधिक वाहन भी जब्त किये हैं. उन्होंने बताया कि कश्मीर में 568 प्राथमिकी दर्ज की गई. वहीं, जम्मू क्षेत्र में 444 प्राथमिकी दर्ज की गई.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related