HomeदेशCorona Virus: देश में 43,393 नए Covid-19 के मामले दर्ज, Active Case...

Corona Virus: देश में 43,393 नए Covid-19 के मामले दर्ज, Active Case घटकर 4.58 लाख हुए

Date:

नई दिल्ली: कोरोना (Corona Virus) के नए मामलों में कमी के साथ ही देश ने राहत की सांस ली है. बीते दिन गुरुवार को पिछले 55 दिनों के बाद कोरोना वायरस के नए केसों की संख्या रिकवर होने वाले लोगों से ज्यादा हो थी। इसके चलते कुल एक्टिव केसों (Corona Virus Active Case) में भी इजाफा हुआ था.

लेकिन आज शुक्रवार को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार एक बार फिर से इसमें कमी देखने को मिली है. पिछले एक दिन में कोरोना संक्रमण (Corona Virus) के 43,393 नए केस मिले हैं. इसके अलावा 44,459 लोग कोरोना (Corona Virus) से रिकवर हुए हैं। इसके साथ ही कुल एक्टिव केस जो 4.60 लाख के पार पहुंच गए थे, उनमें भी अब कमी आई है।

देश में अब सक्रीय मामले 4,58,727 ही रह गए हैं. देश में अब तक संक्रमित हुए कुल लोगों के 1.49 फीसदी के बराबर ही अब मौजूदा केस रह गए हैं। इस साल यह पहला मौका है, जब एक्टिव केसों की संख्या कुल मामलों के 1.5 फीसदी से भी कम पाई गई है।

जहाँ देश में 3 करोड़ से ज्यादा लोग अब तक कोरोना (Corona Virus) संक्रमित हो चुके हैं तो वहीं 2.98 करोड़ लोगों ने इसे जंग भी जीत लली है । इसके साथ ही रिकवरी रेट भी अब बढ़कर 97.19% हो गया है। वीकली पॉजिटिविटी रेट में भी तेजी से गिरावट आ रही है। अब यह 2.36 फीसदी ही रह गया है। वहीं डेली पॉजटिविटी रेट की बात करें तो यह लगातार 18वें दिन 3 फीसदी से कम रहते हुए 2.42% ही रह गया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related