Homeदेशकोरोना वैक्सीन : नतीजे काफी शानदार, जानिए कब तक आपको मिल जाएगा...

कोरोना वैक्सीन : नतीजे काफी शानदार, जानिए कब तक आपको मिल जाएगा टीका

Date:

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के वैक्सीन का परीक्षण तेज गति से आगे बढ़ रहा है, ऐसे में भारतीय बाजार में 2021 की शुरुआत में एक स्वीकृत वैक्सीन उपलब्ध हो जाने की उम्मीद बढ़ रही है. बर्नस्टीन ने एक रिपोर्ट में ये कहा है.

चार वैक्सीनों पर हो रहा तेजी से काम
इस समय वैश्विक स्तर पर चार संभावित वैक्सीन हैं, जिन्हें 2020 के अंत तक या 2021 की शुरुआत में स्वीकृति मिल जाने का अनुमान हैं. इनमें से दो वैक्सीन ‘एस्ट्राजेनेका व ऑक्सफोर्ड का वायरल वेक्टर वैक्सीन’ और ‘नोवावैक्स का प्रोटीन सबयूनिट वैक्सीन’ के लिए भारत की भागीदारी की हुई है.

रिपोर्ट के अनुसार, ‘इन दोनों टीकों के लिए सुरक्षा और प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया की क्षमता बढ़ाने में पहले व दूसरे चरण के परीक्षण भरोसेमंद लगते हैं. हम इस बारे में आशावादी हैं कि भारत में 2021 की पहली तिमाही में बाजार में एक स्वीकृत वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगा.’

वैक्सीन की कीमत
बर्नस्टीन ने कहा कि वैक्सीन की कीमत प्रति खुराक तीन से छह डॉलर (225 से 550 रुपये) हो सकती है और क्रियांवयन की दिक्कतों के कारण सामूहिक प्रतिरक्षा विकसित होने में दो साल लग सकते हैं. इसका कारण व्यापक स्तर पर टीकाकरण के मामले में कम अनुभव होना है.

रिपोर्ट के अनुसार भारत को बड़े स्तर पर टीकाकरण के दो अनुभव हैं. एक 2011 का पोलिया उन्मूलन अभियान और दूसरा हालिया सघन मिशन इंद्रधनुष (आईएमआई), लेकिन इनका स्तर कोविड-19 के लिए अपेक्षित स्तर का एक तिहाई भर था.

भारत के सामने होंगी चुनौतियां
बर्नस्टीन ने कहा कि कोल्ड स्टोर्स की संख्या और कुशल श्रम की कमी दो बड़ी चुनौतियां आने वाली हैं. यदि ये भी मानकर चलें कि क्रियांवयन की गति पहले की तुलना में दो गुना होगी, तब भी सरकारी कार्यक्रम के अमल में आने में 18 से 20 महीने लगेंगे.

उन्होंने कहा, ‘हमारा मानना है कि शुरुआत में वैक्सीन स्वास्थ्यकर्मियों और 65 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों आदि जैसे संवेदनशील वर्ग को उपलब्ध करवाए जाएंगे. इसके बाद वैक्सीन आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों और आर्थिक रूप से गरीब लोगों को दिया जा सकता है.’

रिपोर्ट के अनुसार नोवावैक्स का वैक्सीन एस्ट्राजेनेका व ऑक्सफोर्ड वाले की तुलना में बेहतर परिणाम दे रहा है. दोनों ने पहले दो चरणों में अच्छे परिणाम दिए हैं और अब तीसरे चरण में हैं. इसके लिए एक व्यक्ति को 21 से 28 दिन के अंतराल में दो खुराक देने की जरूरत होगी.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related