Homeदेशदेश में एक करोड़ के पास पहुंचा कोरोना का आंकड़ा, 24 घंटों...

देश में एक करोड़ के पास पहुंचा कोरोना का आंकड़ा, 24 घंटों में आए 22 हजार मामले

Date:

नई दिल्ली।  देश में कोरोना वायरस का आंकड़ा एक करोड़ के पास पहुंच गया है। हालांकि देश में 95 लाख से अधिक लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं, जो राहत की बात है। बीते 24 घंटों की बात करें तो देश में कोरोना के 22 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 22,889 मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में कोरोना से 338 लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना का आंकड़ा एक करोड़ के पास पहुंच गया है। देश में अब तक कुल 99 लाख 79 हजार 447 मामले सामने आ चुके हैं। देश में कोरोना के एक्टिव केस की बात करें तो अब भारत में कोरोना के 3 लाख 13 हजार 831 सक्रिय मामले बचे हैं। इसके अलावा देश में कोरोना से अब तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 95 लाख 20 हजार 827 हो गई है। भारत में कोरोना से मौत का आंकड़ा 1 लाख 44 हजार 789 है।

कोरोना के सक्रिय मामलों में कमी

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में भी लगातार कमी आ रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 8,535 एक्टिव केस कम हुए हैं। इससे एक्टिव केस की दर 3.14% है। देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। भारत में कोरोना से बीते 24 घंटों में 31,087 लोग ठीक हुए हैं। इससे कोरोना की रिकवरी दर 95.40% हो गई है। देश में कोरोना की मृत्यु दर 1.45% है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related