Homeदेशभारतीय सेना तक पहुंचा कोरोना, 2 अधिकारी टेस्ट में पाए गए पॉजिटिव

भारतीय सेना तक पहुंचा कोरोना, 2 अधिकारी टेस्ट में पाए गए पॉजिटिव

कोरोना वायरस (CoronaVirus) ने पूरे देश में हड़कंप मचा रखा है. कोरोना ने भारतीय सेना को भी अपनी चपेट में ले लिया है. आज भारतीय सेना के दो जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इन जवानों की ट्रैवल हिस्ट्री भी रही है.

Date:

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (CoronaVirus) ने पूरे देश में हड़कंप मचा रखा है. कोरोना ने भारतीय सेना को भी अपनी चपेट में ले लिया है. आज भारतीय सेना के दो जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इन जवानों की ट्रैवल हिस्ट्री भी रही है. जवानों ने जिन लोगों के साथ संपर्क किया था उन्हें ट्रेस किया गया है और उन्हें क्वारंटाइन किया गया है. कोरोना पॉजिटिव दोनों जवानों की हालत स्थिर है. 

एक जवान कोलकाता में कोलोनल(डॉ) है और एक देहरादून में जेसीओ है. इससे पहले खबर सामने आई थी कि श्रीनगर में एक जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, हालांकि बाद में ये खबर सही नहीं निकली. 

बता दें कि देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित मरीजों की संख्या एक हजार के पार हो गई है. कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1024 हो गया है. अब तक 27 लोगों की मौत हो गई है जबकि 95 लोगों का सफल इलाज हुआ है. सबसे ज्यादा मामले केरल और महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं. अब तक 35 हजार लोगों का टेस्ट हो चुका है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related