Homeदेशदिल्ली में चलना शुरू हुई ठंडी हवाएं, मौसम विभाग ने यूपी सहित...

दिल्ली में चलना शुरू हुई ठंडी हवाएं, मौसम विभाग ने यूपी सहित इन राज्यों में दिया बारिश का अलर्ट

Date:

नई दिल्ली। देश में लगातार तेजी से मौसम बदल रहा है। पिछले कई दिनों से मौसम विभाग की तरफ से बारिश का अलर्ट भी दिया जा रहा है। हालांकि, दिल्ली के लिए बीते दिन बारिश का पूर्वानुमान गलत साबित हुआ। आज फिर से मौसम विभाग की तरफ उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट की मुताबिक, गरज के साथ हल्की बारिश यहां पर हो सकती है। वहीं बिहार में भी तीन दिनों के अंदर तेजी से मौसम बदल सकता है। 11 मार्च तक प्रदेश में बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम 

दिल्ली में बीते दिन बारिश का अलर्ट जारी किया था। हालांकि, मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान गलत साबित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी सोमवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि, बारिश होने की संभावना इस बार नहीं जताई गई है। दिन में 20 से 30 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। अधिकतम तापमान एवं न्यूनतम तापमान क्रमश 31 और 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

चंड़ीगढ़ में बदला मौसम

बात अगर चंड़ीगढ़ की करें तो आज यहां पर आसमान साफ होने की संभावना जताई है। देर रात शहर में हुई बारिश की वजह से सोमवार सुबह की शुरुआत ठंड से हुई। इस दौरान ठंडी हवाओं के चलने का दौर भी शहर में चल रहा है।

धनबाद में बढ़ेगा पारा

उधर, धनबाद में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक अधिकतम तापमान 35-36 और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई है। न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच था जिसमें तीन से चार डिग्री तक बढ़ सकता है।

जमशेदपुर में 11-12 मार्च के लिए येलो अलर्ट

वहीं मौसम विभाग ने 11-12 मार्च को जमशेदपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दो दिन झारखंड में आंशिक बादल के साथ बारिश गर्जन तथा वज्रपात की संभावना है। वहीं 10 मार्च को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related