HomeदेशPM मोदी की अध्यक्षता में भाजपा संसदीय दल की बैठक, कई अहम...

PM मोदी की अध्यक्षता में भाजपा संसदीय दल की बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा

Date:

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संसद परिसर में चल रही भाजपा संसदीय दल की बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण समेत कई कैबिनट मंत्री मौजूद रहे। पहले संसदीय दल की बैठक 17 मार्च को होनी थी, लेकिन हिमाचल प्रदेश के मंडी से पार्टी के सांसद राम स्वरूप शर्मा ने निधन के कारण इसे रद कर दिया गया था।

बता दें कि इससे पहले कोरोना महामारा के कारण लगभग एक साल बाद 10 मार्च को साप्ताहिक भाजपा संसदीय दल की बैठक हुई थी। पीएम मोदी ने पिछली बैठक के दौरान, भाजपा के सांसदों को देश की आजादी के 75 साल मनाने की सरकार की योजनाओं की जानकारी दी थी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सांसदों को दोनों सदनों में उपस्थित रहने और कार्यवाही में भाग लेने और अनुशासन बनाए रखने के लिए कहा थी।

प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी के कारण पिछले साल हुई कठिनाइयों के बारे में चर्चा की थी। उन्होंने पिछली बैठक के दौरान भारत सहित दुनिया भर में प्राकृतिक आपदाओं और उनके प्रभाव पर बात भी की थी।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related