Bikini Killer: 19 साल बाद रिहा होगा ‘बिकिनी किलर’ चार्ल्स शोभराज; 2003 में नेपाल में गिरफ्तारी हुई थी

Date:

Bikini Killer: नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक दुनिया में ‘बिकनी किलर’ (Bikini Killer) के नाम से कुख्यात फ्रांसीसी सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज (Charles Sobhraj) को रिहा करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि उन्हें उम्र के आधार पर रिहा किया गया है। चार्ल्स को 2003 में दो अमेरिकी पर्यटकों की हत्या के आरोप में नेपाल में गिरफ्तार किया गया था। शोभराज पर भारत, थाईलैंड और तुर्की में 20 से अधिक महिलाओं की हत्या का भी आरोप है।

Charles Sobhraj की गिरफ्तारी नेपाल में हुई

शोभराज ने 1975 में नेपाल में दो अमेरिकी पर्यटकों कोनी जो बोरोनज़िच और लॉरेंट कैरियर की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह नेपाल से फरार हो गया। 2003 में उसने फर्जी पासपोर्ट के आधार पर नेपाल में दोबारा प्रवेश किया। 

2003 में, शोभराज को नेपाल में एक कैसीनो के बाहर देखा गया था। इसके बाद काठमांडू पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अमेरिकी पर्यटकों की हत्या के आरोप में नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 21 साल की सजा सुनाई थी।

कौन हैं चार्ल्स शोभराज? – Who is Charles Sobhraj?

चार्ल्स शोभराज, जिन्हें ‘द सर्पेंट’ और ‘बिकिनी किलर’ जैसे नामों से जाना जाता है, के एक भारतीय पिता और एक वियतनामी माँ थी। चार्ल्स भारत आने वाली विदेशी महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था और उन्हें नशीला पदार्थ देता था। इसके बाद वह उनसे प्रेम संबंध बनाता और उनकी हत्या कर देता। 

शोभराज को 1976 में भारत में गिरफ्तार भी किया गया था। उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने 12 साल की सजा भी सुनाई थी।हालांकि, वह 1986 में तिहाड़ जेल से फरार हो गया था।

Bikini Killer: ‘Bikini Killer’ Charles Sobhraj will be released after 19 years, was arrested in Nepal in 2003
SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून अवधि में SEONI जिले में रेत उत्खनन पर 30 जून की मध्यरात्रि से प्रतिबंध

सिवनी/ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने मानसून अवधि को...