Homeदेशकैबिनेट विस्तार से पहले स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री समेत कई मंत्रियों की...

कैबिनेट विस्तार से पहले स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री समेत कई मंत्रियों की हुई छुट्टी

Date:

डेस्क।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे कैबिनेट का विस्तार करेंगे। आज कुल 43 मंत्री शपथ लेंगे। इनमें 24 नाम फाइनल हो चुके हैं। इधर, पुराने मंत्रियों के इस्तीफे का सिलसिला भी शुरू हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि देश में कोरोना की दूसरी लहर के वक्त चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं उनके इस्तीफे की वजह बनीं।

इससे पहले, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, महिला बाल विकास मंत्री देबोश्री चौधरी, उर्वरक और रसायन मंत्री सदानंद गौड़ा, श्रम राज्य मंत्री संतोष गंगवार, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, प्रताप सारंगी और रतन लाल कटारिया से भी इस्तीफा लिया जा चुका है।


केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत ने मंगलवार को ही इस्तीफा दे दिया था। उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। सभी को मिलाकर कुल 9 मंत्रियों का इस्तीफा हो चुका है।कैबिनेट रीशफल में कई राज्यमंत्रियों को प्रोमोट किया जा सकता है। इनमें अनुराग ठाकुर, जीके रेड्डी, मनसुख मांडवया, किरन रिजिजू, आरके सिंह, हरदीप सिंह पुरी और पुरषोत्तम रूपाला के नाम शामिल हैं।

हटाए गए नेताओं की अपडेटेड लिस्ट

  1. रमेश पोखरियाल निशंक
  2. संतोष गंगवार
  3. देबोश्री चौधरी
  4. संजय धोत्रे
  5. बाबुल सुप्रियो
  6. राव साहेब दानवे पाटिल
  7. सदानंद गौड़ा
  8. रतन लाल कटारिया
  9. प्रताप सारंगी
  10. डॉ हर्षवर्धन
  11. अश्विनी चौबे
  12. थावरचंद गहलोत

इन नेताओं को कैबिनेट से हटाया गया

  1. रमेश पोखरियाल निशंक
  2. संतोष गंगवार
  3. देबोश्री चौधरी
  4. संजय धोत्रे
  5. बाबुल सुप्रियो
  6. राव साहेब दानवे पाटिल
  7. सदानंद गौड़ा
  8. रतन लाल कटारिया
  9. प्रताप सारंगी
    10.डॉ हर्षवर्धन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related