Homeदेशविधानसभा चुनाव से पहले केरल में सोना और डॉलर तस्करी पर गरमाई...

विधानसभा चुनाव से पहले केरल में सोना और डॉलर तस्करी पर गरमाई सियासत, सीएम ने मुरलीधरन को घेरा

Date:

तिरुअनंतपुरम। केरल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सोना और डॉलर तस्करी को लेकर सियासत गरमा गई है। सोना तस्करी मामले में मुख्य आरोपित स्वप्ना सुरेश द्वारा डॉलर तस्करी में राज्य के मुख्यमंत्री और विधानसभा के स्पीकर के शामिल होने का आरोप लगाए जाने के दिन बाद मुख्यमंत्री पी. विजयन ने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन को घेरे में लिया है। वहीं, सीमा शुल्क विभाग ने राज्य माकपा के पूर्व सचिव कोडियारी बालाकृष्णन की पत्नी विनोदिनी बालाकृष्णन को नोटिस जारी 10 मार्च को अपने कोच्चि दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया है। विनोदिनी पर डॉलर तस्करी में गिरफ्तार किए गए एक बिल्डर से उपहार में आइफोन लेने का आरोप है।

मुख्यमंत्री विजयन ने कहा- सोने की तस्करी मुरलीधरन के केंद्र में मंत्री बनने के बाद शुरू हुई

यहां संवाददाता सम्मेलन में विजयन ने कहा कि राजनयिक सामान के साथ सोने की तस्करी मुरलीधरन के केंद्र में मंत्री बनने के बाद शुरू हुई। उन्होंने यह भी दावा किया कि मुरलीधरन ने कई बार कहा था कि सीमा शुल्क विभाग द्वारा राजनयिक सामान का राजनयिक से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि क्या आरोपित को यह बयान दिलाने वाले व्यक्ति से मुरलीधरन का कोई संबंध नहीं है, कि राजनयिक सामान के साथ सोने की तस्करी नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि जब वित्त मंत्री ने संसद में कहा कि सोने की तस्करी राजनयिक सामान के साथ हुआ, तब मुरलीधरन क्यों बार-बार कहते रहे कि राजनयिक सामान के साथ सोने की तस्करी नहीं हुई।

भाजपा और कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहा कस्टम विभाग

विजयन ने डॉलर तस्करी मामले को लेकर भी केंद्र सरकार और कांग्रेस पर बोला है। विजयन ने कहा कि कस्टम विभाग भाजपा और कांग्रेस के लिए राज्य में चुनाव प्रचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी इस मामले में राज्य के मंत्रियों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

स्वप्ना के कहने पर खरीदे गए आइफोन

कस्टम विभाग ने आरोप लगाया है कि दो दिसंबर, 2019 को आयोजित यूएई राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होने पर यूनिटैक बिल्डर के प्रबंध निदेशक संतोष ईपन ने विनोदिनी को उपहार में आइफोन दिया था। इसी को लेकर विभाग उनसे पूछताछ करना चाहता है। कस्टम विभाग के मुताबिक सोना तस्करी में मुख्य आरोपित स्वप्ना सुरेश के कहने पर आइफोन खरीदे गए थे। स्वप्ना सुरेश डॉलर तस्करी में भी आरोपित है और उसने इसमें केरल के सीएम, स्पीकर और कई मंत्रियों के शामिल होने की बात कही है। कस्टम विभाग ने शुक्रवार को केरल हाई कोर्ट में दायर हलफनामे में यह बात कही है।

संतोष ईपन की भी डॉलर तस्करी में हुई थी गिरफ्तारी

संतोष ईपन की भी डॉलर तस्करी में गिरफ्तारी हुई थी। बाद में अदालत से उसे जमानत मिल गई थी। ईपन ने केरल हाई कोर्ट में दायर हलफनामे में कहा था कि उसने यूएई के राष्ट्रीय दिवस में शामिल होने वाले मेहमानों को देने के लिए पांच आइफोन खरीदे थे।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related