बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज शाम 4 बजे पेश करेंगी अंतरिम बजट

Date:

कोलकाता। बंगाल के वित्त मंत्री डॉ. अमित मित्रा के अस्वस्थ होने के कारण मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार शाम 4:00 बजे से विधानसभा में अंतरिम बजट पेश करेंगी। बंगाल में यह पहला मौका होगा, जब किसी मुख्यमंत्री के हाथों बजट पेश होगा, हालांकि अगले कुछ महीने में विधानसभा चुनाव होने के कारण पूर्ण के बदले अंतरिम बजट (वोट ऑन अकाउंट) होगा। केरल समेत कई राज्यों में अतीत में मुख्यमंत्री राज्य बजट पेश कर चुके हैं। बंगाल विधानसभा का बजट पांच फरवरी को पेश होने वाला है।

डॉक्टरों ने पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे डॉ. अमित मित्रा को घर में आराम करने की सलाह दी है। कोरोना के कारण उन्हें बाहर निकलने से सख्त तौर पर मना किया गया है। ज्यादा नहीं बोलने को भी कहा गया है इसलिए डॉ. मित्रा घर से वर्चुअली भी बजट अभिभाषण नहीं पढ़ पाएंगे। डॉ. मित्रा राज्यपाल जगदीप धनखड़ को पत्र लिखकर इस साल बजट पेश करने में असमर्थता जाहिर कर चुके हैं। इसी तरह विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी ने भी राज्यपाल को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दे दी है। राज्यपाल को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बजट अभिभाषण पढऩे की बात भी बताई गई है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को इस बाबत प्राधिकृत कर दिया है।

वैसे कुछ जानकारों का कहना है कि यह राज्यपाल के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। विधानसभा अध्यक्ष चाहे तो खुद से मुख्यमंत्री को बजट अभिभाषण पढऩे की अनुमति दे सकते हैं।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से पहले ममता सरकार का यह आखिरी बजट है इसलिए इसमें राज्यवासियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं होने की उम्मीद की जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि ममता बनर्जी अगर खुद से ये घोषणाएं करेंगी तो इसका व्यापक असर पड़ सकता है। इससे पहले आम बजट में केंद्र सरकार भी बंगाल के लिए कई घोषणाएं कर चुकी है। इस बीच बंगाल में विरोधी दल कांग्रेस व वामो बजट अभिभाषण का बहिष्कार करने का एलान कर चुके हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री को विरोधी शून्य विधानसभा में अंतरिम बजट पेश करना पड़ सकता है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून अवधि में SEONI जिले में रेत उत्खनन पर 30 जून की मध्यरात्रि से प्रतिबंध

सिवनी/ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने मानसून अवधि को...