HomeदेशArmy Day 2022: 15 जनवरी आर्मी डे स्पेशल; देशभक्ति के जज्बे को...

Army Day 2022: 15 जनवरी आर्मी डे स्पेशल; देशभक्ति के जज्बे को सलाम करती हैं सेना पर आधारित बॉलीवुड की ये फ़िल्में

Army Day 2022: 15 January Army Day Special; These Bollywood films based on army salute the spirit of patriotism

Date:

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे तो कई फिल्में बनी, लेकिन इनमें कुछ ऐसी फ़िल्में भी शामिल हैं जो देशभक्ति के जज्बे को सलाम करती हैं।आज के इस अंक में हम अपने पाठकों को बता रहे हैं इंडियन आर्मी पर आधारित कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में, जो हर किसी को देशभक्ति के जज्बे से भर देती हैं।

हकीकत: इंडियन आर्मी पर बनी साल 1964 में रिलीज हुई फिल्म हकीकत को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया था। यह फिल्म 1962 में भारत और चीन के युद्ध पर आधारित थी जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था।

चेतन आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में धर्मेंद्र, बलराज साहनी, संजय खान, विजय आनंद आदि कलाकारों से सजी यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। फिल्म का गाना ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ आज भी बहुत लोकप्रिय है। इस फिल्म को 1965 में नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

बॉर्डर:यह फिल्म 13 जून 1997 को रिलीज हुई थी। है। फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, सुदेश बेरी,तब्बू, राखी, पूजा भट्ट और शरबानी मुखर्जी, पुनीत इस्सर और कुलभूषण खरबंदा नजर आए थे। फिल्म ‘बार्डर’ का निर्माण और लेखन जेपी दत्ता ने किया था।

फिल्म में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई के दौरान हुई वास्तविक जीवन की घटनाओं का रूपांतरण है। बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही ये फिल्म आज भी दर्शकों के बीच काफी पसंद की जाती है और लोगों को देशभक्ति के लिए प्रेरित करती है।

लक्ष्य: ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन और प्रीति जिंटा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म लक्ष्य 18 जुलाई,2004 को रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन एक आर्मी अफसर की भूमिका में थे। फिल्म की कहानी 1999 के कारगिल वॉर के बैकड्रॉप में लिखी गई थी। यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई थी।

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ बनाई। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। विक्की कौशल, यामी गौतम, परेश रावल सहित कई बड़े कलाकरों ने इस फिल्म में अहम भूमिका निभाई।

इसके अलावा एलओसी कारगिल, भुज द प्राइड ऑफ़ इण्डिया, 1971 ,शेरशाह आदि बॉलीवुड में अब तक कई ऐसी फ़िल्में हैं, जो देशभक्ति से ओत-प्रोत हैं और हमारे अंदर देशभक्ति की भावना को जगाती हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...