Homeदेशआतंकियों के निशाने पर थे आर्मी और रेलवे? पूछताछ में हुआ खुलासा

आतंकियों के निशाने पर थे आर्मी और रेलवे? पूछताछ में हुआ खुलासा

Date:

2600 special trains to run in next 10 days, 36 lakh passengers will be able to travel: Ministry of Railways
आतंकियों के निशाने पर थे आर्मी और रेलवे? पूछताछ में हुआ खुलासा

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) स्पेशल सेल ने रविवार को पाकिस्तान हाई कमिशन (Pakistan High Commission) के दो वीसा अधिकारियों (आबिद और ताहिर) और उनके ड्राइवर को जासूसी के आरोप में पकड़ा था. दोनों पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के अधिकारी थे और भारत में वीसा अधिकारी बनकर आए थे. आरोपियों को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने के आदेश दिए गए. 

इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार को रेलवे के 2 कर्मचारियों से पूछताछ की. दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. बता दें कि रविवार को करोल बाग से पकड़े गए ISI एजेंट आबिद और ताहिर लगातर रेलवे के इन 2 कर्मचारियों को इंफॉर्मेशन निकालने के लिए ट्रैप कर रहे थे

रेलवे के इन 2 कर्मचारियों से स्पेशल सेल ने पूछताछ की है. रेलवे कर्मचारियों ने पूछताछ में बताया कि आबिद और ताहिर बड़ौदा हाउस के बाहर मिले थे. सरकारी नौकरी कैसे मिलेगी इस बारे में पूछा था. 

दोनों ISI एजेंटों ने रेलवे कर्मचारियों से पूछा था कि आर्मी के लोग कौन सी बोगी से जाते हैं और कैसे जाते हैं. दोनों ने आर्मी कर्मचारियों के ट्रेन की मूवमेंट के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की थी. 

रेलवे कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें दोनों की बातों पर शक हुआ तो ISI एजेंट आबिद ने बताया की उसका भाई किताब लिख रहा है इसलिए उसे जानकारी चाहिए. हालांकि रेलवे कर्मचारियों को दोनों संदिग्ध लगे इसलिए कोई इन्फॉर्मेशन नहीं दी

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related