Homeदेशकिसान आंदोलन पर बोले आनंद शर्मा- लाल किले की घटना ने पूरे...

किसान आंदोलन पर बोले आनंद शर्मा- लाल किले की घटना ने पूरे देश को हिला दिया, जांच की मांग

Date:

नई दिल्ली। किसान आंदोलन को लेकर आज भी संसद में हंगामे का ही माहौल है। अंतरराष्ट्रीय हस्तियों की ओर से किसान आंदोलन पर बयान आने के बाद सरकार ने इसका विरोध किया है और दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साजिश के आरोप में एफआइआर फाइल कर दी है। किसान आंदोलन के मुद्दे को लेकर आज भी संसद में हंगामा हो रहा है। यहां जानिए पल-पल की अपडेट…

किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस की टिप्पणी

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने कहा कि किसानों को अपने अधिकारों के लिए लड़ने और न्याय पाने के लिए मजबूर होना पड़ा। जो स्थिति पैदा हुई है, उसके लिए भारत सरकार जिम्मेदार है। मैं विरोध के दौरान मारे गए 194 किसानों को श्रद्धांजलि देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि हम 26 जनवरी की हिंसा के दौरान घायल हुए पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हैं। किसी को भी उन पर हमला करने का अधिकार नहीं है जो अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। लाल किले की घटना ने पूरे देश में स्तब्ध कर दिया है और इसकी जांच होनी चाहिए।

बसपा का सरकार पर हमला

राज्यसभा में आज बोलते हुए बीएसपी सांसद सतीश मिश्र ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन स्थलों के पास नाके तय कर दिए गए हैं। मुझे लगता है कि सरकार ने पाकिस्तान की सीमा पर इस तरह की तैयारी नहीं की होगी जैसा कि वह दिल्ली की सीमाओं पर कर रही है। अन्नदाताओं को राष्ट्र का शत्रु कहा जा रहा है। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि अहंकार को दूर करें और तीन कानूनों को निरस्त करें।

उन्होंने आगे कहा कि किसानों को दबाने के लिए आपने (सरकार) खाई खोद दी है। आपने यह उनके लिए नहीं, बल्कि खुद के लिए किया है। आपने उनके पानी और बिजली की आपूर्ति और यहां तक ​​कि शौचालयों को हटा दिया, यह सोचे बिना कि महिलाएं भी हैं। यह एक मानवाधिकार उल्लंघन है।

जब तक किसान आंदोलन जिंदा, तब तक देश जिंदा-  संजय राउत

संजय राउत बोले कि सरकार किसान आंदोलन की एकजुटता तोड़ने में क्यों लगी है। जब किसान मुगलों से लड़ा, अंग्रेजों से लड़ा और कोरोना काल में लंगर में बांट रहा था तो देशप्रेमी था। अब जब अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है तो खालिस्तानी हो गया। किसानों का ये आंदोलन जब तक जिंदा है, तब तक ये देश जिंदा है। सारा देश उनके साथ है।

मोदी मैजिक नहीं, मोदी मेहनत है- विनय सहस्त्रबुद्धे

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान महाराष्ट्र से BJP सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे ने सरकार के विभिन्न कामों का बखान किया। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि ये मोदी मैजिक है, मैं कहता हूं कि ये मोदी मैजिक नही बल्कि मोदी मेहनत है।

राष्ट्रपति के अभिभाषण के अभिवादन प्रस्ताव को लेकर नोटिस

दिग्विजय सिंह, केके रागेश, टी शिवा, एम शनमुगम, के सी वेणुगोपाल, वी विजयसाई रेड्डी, दीपेंद्र हुड्डा, विशम्भर प्रसाद यादव, छाया वर्मा और एलाराम करीम द्वारा राज्यसभा में दिए गए राष्ट्रपति के अभिभाषण के अभिवादन प्रस्ताव पर संशोधन की नोटिस दी गई है।

भाजपा ने जारी किया व्हिप

बीजेपी ने सरकार के रुख का समर्थन करने के लिए अपने राज्यसभा सांसदों को आठ फरवरी से 12 फरवरी तक सदन में मौजूद रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।

– इसके अलावा लोकसभा में कांग्रेस सांसद और व्हिप ने मणिकम टैगोर को तमिलनाडु के चार मछुआरों के शवों को लेकर स्थगन प्रस्ताव दिया है, जो पाल्क स्ट्रेट में पाए गए है।

राज्यसभा की कार्यवाही हुई शुरू

संसद की कार्यवाही सुबह 9 बजे शुरू हो गई है। संसद के उच्च सदन यानि राज्यसभा की कार्यवाही 9 बजे से शुरू हो गई है। गुरुवार को संसद में फिर से किसान आंदोलन को लेकर जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद शाम में शुक्रवार सुबह 9 बजे तक के लिए संसद को स्थगित कर दिया गया था।

– भाजपा सांसद महेश पोद्दार ने राज्यसभा में देश में ‘कोरोना वायरस महामारी की स्थिति के कुशल संचालन’ को लेकर छोटी अवधि की चर्चा का नोटिस दिया है।

किसानों के मुद्दों के आसपास सिमटी चर्चा

राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर शुरू हुई चर्चा गुरुवार को किसानों के मुद्दों के आसपास सिमट गई। हालांकि पहले दिन के मुकाबले यह ज्यादा रोचक हो गई है। विपक्ष ने कृषि कानूनों व उसके विरोधियों के आंदोलन के मुद्दे पर जहां सरकार की घेराबंदी की, वहीं सत्ता पक्ष ने आंकड़ों के साथ जवाब दिया। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने कहा, हम किसानों के मित्र हैं और उनकी आय दोगुनी करने के प्रति संकल्पित भी हैं। माना जा रहा है कि इस चर्चा का शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाब दे सकते हैं।

देवगौड़ा ने साधा निशाना

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए जनता दल (सेक्यूलर) के सांसद व पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने कहा, सरकार को प्रदर्शनकारियों की मांगों पर विचार करना चाहिए और कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए। चर्चा के दौरान पेट्रोलियम मंत्री प्रधान ने आंकड़ों के साथ बताया कि संप्रग सरकार के समय सिर्फ 236 करोड़ रुपये न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के रूप में दिए जाते थे, जबकि हम 10,500 करोड़ की एमएसपी दे रहे हैं। प्रधान ने गन्ना किसानों के भुगतान समेत किसानों को दी जाने वाली सम्मान निधि का भी जिक्र किया।

सिंधिया का राहुल गांधी पर हमला !

इस दौरान भाजपा की ओर से कांग्रेस छोड़कर आए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा, जब मोदी के नेतृत्व में पूरा देश कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा था, तो कुछ लोग सिर्फ सवाल पूछ रहे थे। लाकडाउन क्यों किया। अनलाक क्यों किया। शायद उन्हें पता नहीं है कि यह ऐसा लाकडाउन था, जहां एक व्यक्ति के अनुरोध पर पूरे देश की जनता स्वेच्छा से उसके साथ खड़ी हो गई। वहीं एक लाकडाउन 1975 में था, जब इमरजेंसी लागू की गई थी जो देश की जनता पर थोपा गया था और देश को जेलखाना बना दिया गया था। सिंधिया ने कांग्रेस को उसके घोषणा पत्र की याद दिलाते हुए कहा, जुबान बदलने की आदत बंद करनी होगी। चित भी मेरी, पट भी मेरी। देश के साथ यह खिलवाड़ कब तक चलेगा। जो कहा है कि उस पर खड़े रहिए।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...