HomeदेशAICC चीफ सोनिया गांधी ने कहा, BJP और RSS से निपटने प्रशिक्षण...

AICC चीफ सोनिया गांधी ने कहा, BJP और RSS से निपटने प्रशिक्षण जरुरी

Date:

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की द्वारा आहूत प्रदेश अध्यक्षों और प्रभारियों को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने BJP और RSS पर भी निशाना साधा।


उन्होंने कहा कि “पार्टी कार्यकतार्ओं को भाजपा और आरएसएस के इशारे पर दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार अभियानों के निरंतर हमले का सामना करने के लिए प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। पार्टी के लोगों को कांग्रेस की मूल विचारधारा को बनाए रखते हुए और उसे पेश करते हुए इससे लड़ने के लिए प्रशिक्षित करना चाहिए।”

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, मैं इस अवसर पर पीसीसी अध्यक्षों, महासचिवों और प्रभारियों में से प्रत्येक को इस बात पर जोर देना चाहती हूं कि नए सदस्य किसी भी राजनीतिक आंदोलन की जीवनदायिनी हैं।

देश भर के युवा पुरुष और महिलाएं अपनी आकांक्षाओं को आवाज देने के लिए एक आंदोलन चाहते हैं। यह हमारा कर्तव्य है कि हम उन्हें एक मंच प्रदान करें, जैसा कि हमने पिछली पीढ़ियों से किया है।


सोनिया गांधी ने सदस्यता अभियान पर दिया ज़ोर
राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी ने कहा आगामी एक नवम्बर से शुरू होने जा रहे सदस्यता अभियान के मद्देनजर आपको प्रत्येक वार्ड और गाँव के लिए प्रपत्रों की उचित वितरण सुनिश्चित करना होगा। पारदर्शी तरीके से सदस्यों को नामांकित करने के लिए आपको घर-घर जाकर कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों की पहचान करनी होगी और उन्हें सौंपना होगा।


आपको राज्य, जिला, ब्लॉक, वार्ड और ग्राम स्तर पर इन व्यक्तियों की जिम्मेदारियों का स्पष्ट चित्रण सुनिश्चित करना चाहिए। यह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है जिसे आपको सौंपा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related