Homeस्वास्थ्यअगर आप भी है चाय पीने के शौकीन तो भूलकर भी ना...

अगर आप भी है चाय पीने के शौकीन तो भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन

Date:

दिनभर की थकान मिटानी हो या फिर सुबह की करनी हो एक रिफ्रेशिंग शुरूआत, एक प्याली चाय दोनों ही काम बेहतर तरीके से करती है। लेकिन कई बार व्यक्ति अनजाने में चाय के साथ कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर बैठता है जो सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाने लगता है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जिन्हें भूलकर भी चाय के साथ नहीं लेना चाहिए।

Also read-https://khabarsatta.com/bollywood/siddharth-pithani-arrested-by-ncb/


हरी सब्जियां और ड्राई फूट्स-
हरी सब्जियां, साबुत अनाज, बीन्स और नट्स आयरन से भरपूर होते हैं। चाय के साथ इनका सेवन करना आपकी सेहत के लिए खतरा पैदा कर सकता है। दरअसल चाय में अधिक मात्रा में टैनिन और ऑक्सालेट्स पाया जाता है जोकि आयरन युक्त फूड्स के अवशोषण को रोक देता है।


बेसन की चीजें-
मौसम सुहावना हो या घर पर आया हो कोई मेहमान, चाय के साथ लोग अक्सर नमकीन या पकौड़े जैसी बेसन से बनी चीजें परोसना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आपका ऐसा करना आपके अपनों की सेहत को बिगाड़ सकता है। जी हां हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो चाय के साथ बेसन से बनी चीजों का सेवन करने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती हैं और व्यक्ति को पेट और पाचन संबंधी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं।


अंकुरित अनाज-
चाय के साथ सलाद या अंकुरित अनाज जैसी कच्ची चीजों का सेवन करने से भी परहेज करना चाहिए। चाय के साथ इस तरह की चीजें लेने से सेहत और पेट दोनों को नुकसान पहुंच सकता है। चाय की तासीर गर्म होती है और सलाद तासीर में ठंडा, दोनों का सम्म‍िश्रण होने से व्यक्ति को पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। यही वजह है कि चाय के साथ सलाद, अंकुरित अनाज या फिर उबला हुआ अंडा लेने से बचना चाहिए।

हल्दी वाली चीजें-
चाय के साथ कभी भी ऐसी चीज का सेवन न करें जिसमें हल्दी की मात्रा अधिक हो। चाय और हल्दी में मौजूद रासायनिक तत्व आपस में क्रिया करके पेट में रासायनिक क्रिया कर पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं।


खट्टी चीजें-
चाय के साथ किसी भी ऐसी चीज का सेवन भूलकर भी न करें जिसमें नींबू डाला गया हो। कई लोग चाय में नींबू निचोड़कर लेमन टी बनाकर पीते हैं। लेकिन ऐसी चाय पीने से एसिडिटी, पाचन संबंधी दिक्कतें और गैस की समस्या पैदा हो सकती है।

ठंडी चीजें-
चाय पीने के तुरंत बाद या चाय के साथ कभी भी ठंडी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना, पाचन तंत्र पर बुरा असर डालता है। इससे वयक्ति को एसीडिटी या पेट से जुड़ी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related