Homeमनोरंजनद बिग पिक्चर: छोटे पर्दे पर रणवीर सिंह का धमाल, जानिए कब...

द बिग पिक्चर: छोटे पर्दे पर रणवीर सिंह का धमाल, जानिए कब से होगा रजिस्ट्रेशन और क्या है प्रोसेस

Date:

डेस्क।बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जल्दी ही टीवी की दुनिया में भी डेब्यू करने वाले हैं। रणवीर सिंह, द बिग पिक्चर (The Big Picture) के साथ टीवी पर धमाका करने के लिए तैयार है। रणवीर का ये शो कलर्स पर प्रसारित होगा और 17 जुलाई रात 9:30 बजे से शो का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा।

ऐसे में हम आपको बताते हैं कि कैसे आप शो के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
बता दें कि 17 जुलाई से शो का रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहा है और अगले 10 दिन तक इस ही समय एक सवाल पूछा जाया करेगा। जिसका जवाब आप घर बैठे दे सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए आप वूट एप, वूट. कॉम और माई जियो एप का इस्तेमाल कर सकते हैं।


स्टेप 1: 17 से 26 जुलाई तक हर रात 9:30 बजे एक सवाल पूछा जाएगा। इस सवाल सिर्फ 24 घंटे तक लाइव रहा करेगा, जिसका जवाब आप वूट एप, वूट. कॉम और माई जियो एप से दे सकते हैं।
स्टेप 2: सही जवाब देने वाले लोगों में से कुछ लोगों को रेंडम तरीके से अगले राउंड के लिए चुना जाएगा। चुने गए लोगों को अगले ऑनलाइन टेस्ट की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही उन चुनिंदा लोगों को 8 अगस्त से पहले एसएमएस या ईमेल के जरिए ऑनलाइन टेस्ट का लिंक भेजा जाएगा। ऑनलाइन टेस्ट के लिए चुने गए लोग अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन कर पाएंगे। वहीं ऑनलाइन टेस्ट में 20 विजुअल आधारित सवाल पूछे जाएंगे, जिनके लिए चार ऑप्शन्स मिलेंगे और हर सवाल के लिए 20 सेकेंड का वक्त। टेस्ट खत्म होने के बाद जो नया पेज खुलेगा, वहां पर कंटेस्टेंट को अपना इंट्रोडक्शन वीडियो शेयर करना होगा।
स्टेप 3: ऑनग्राउंड ऑडिशन: जो कैंडिडेट्स ऑनलाइन टेस्ट को पास कर लेंगे, वो पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाए जाएंगे। कैंडिडेट्स को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, भोपाल, रांची, जयपुर, अहमदाबाद और लखनऊ में से किसी एक जगह बुलाया जा सकता है। वहीं इसके बाद कैंडिडेट्स को आखिरी तीन पड़ावों से गुजरना होगा, और जो इन तीन पड़ावों को पार कर लेगा, उसकी शो में एंट्री होगी।

Also read- https://khabarsatta.com/india/bjp-congress-seen-together-in-delhi-know-what-is-the-matter/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related