Homeमनोरंजनपति के साथ प्यार के 'समंदर' में डूबकर प्रियंका चोपड़ा ने मनाया...

पति के साथ प्यार के ‘समंदर’ में डूबकर प्रियंका चोपड़ा ने मनाया नए साल का जश्न, तस्वीरें वायरल

Priyanka Chopra celebrates New Year by drowning in the 'ocean' of love with her husband, photos viral

Date:

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जो सोशल मीडिया पर वारयल हो रही हैं।

इनमें से पहली तस्वीर में प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ समंदर में एक बोट पर सवार हैं। तस्वीर में प्रियंका ने पिंक कलर की मैक्सी ड्रेस पहनी है, तो वहीं निक कलरफुल शर्ट में नजर आ रहे हैं। प्रियंका निक जोनस की गोद में सिर रखे हुए नजर आ रही हैं। दोनों की यह तस्वीर बहुत रोमांटिक और प्यारी है।

एक अन्य तस्वीर में भी प्रियंका निक जोनस के साथ ब्रेकफास्ट करती नजर आ रही हैं।दोनों ने ही सनग्लास पहने हुए हैं। प्रियंका ने पाउट बनाते हुए सेल्फी क्लिक की है तो वहीं निक भी मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। वहीं एक में पीसी ऑरेंज बिकनी में सनबाथ लेती हुईं दिखाई दे रही हैं।

उनके पीछे समंदर का खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। तो एक अन्य तस्वीर में याच पर जकूजी देखने को मिल रहा है। तस्वीरों को साझा करते हुए पीसी ने लिखा-‘फोटो डंप, फ्रेंड्स और फैमिली के लिए बहुत ग्रेटफुल हूँ।

लाइफ सेलिब्रेट करते हुए 2022 का स्वागत है। हैप्पी न्यू ईयर…!’ पीसी की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इनपर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

वर्कफ़्रंट की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज हॉलीवुड फिल्म द मैट्रिक्स में उनके शानदार अभिनय को काफी पसंद किया गया। फिल्म में प्रियंका ने सती का किरदार निभाया था। इसके अलावा, वह जल्द ही अमेरिकन फिल्म टेक्स्ट फॉर यू में भी नजर आयेंगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...