HomeमनोरंजनHappy Birthday Angoori Bhabhi: 44 साल की हुईं शिल्पा शिंदे, एक दिन...

Happy Birthday Angoori Bhabhi: 44 साल की हुईं शिल्पा शिंदे, एक दिन की फीस जान रह जाएंगे दंग

Date:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस सीजन 11 की विजेता शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, एक्ट्रेस को दर्शक उनकी दमदार अदाकारी के लिए न सिर्फ पहचानते हैं उन्हें बेहद पसंद भी करते हैं. जहां आज एक्ट्रेस अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं.शिल्पा का जन्म 28 अगस्त को मुंबई में हुआ था. उन्होंने ‘भाबी जी घर पर हैं’ में ‘अंगूरी भाबी’(Angoori Bhabhi) के अपने किरदार से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी.


आपको बता दें कि शिल्‍पा शिंदे ने टीवी जगत में वो मुकाम पाया है जो हर किसी को नहीं मिलता। अदाकारी से ही शिल्‍पा शिंदे ने 14 करोड़ रुपये की नेट वर्थ बनाई है। वहीं भाबीजी घर पर हैं सीरियल के लिए शिल्‍पा को हर एपिसोड के लिए 35,000 रुपए की राशि का भुगतान किया जाता था। वहीं बिग बॉस में उन्‍हें एक एपिसोड के करीब 6 से 7 लाख रुपये दिए जाते थे।
एक्ट्रेस ने अब तक शादी नहीं की है. लेकिन क्या आप जानते हैं शिल्पा ने अपनी शादी को खुद तोड़ा था जिस वक्त उनके शादी के कार्ड भी बट गए थे.

शिल्पा को अपने मशहूर सीरियल ‘मायका’ (2007-09) के सेट पर अपने को-स्टार रोमित राज से प्यार हो गया था. दोनों के बीच नजदीकियां कुछ इस कदर बढ़ गई कि दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया. जी हां, शादी की तारीख थी 29 नवंबर 2009, शिल्पा और रोमित ने शादी के लिए गोवा का मशहूर होटल भी बुक किया था. लेकिन सब कुछ होने के बाद भी इस जोड़ी की शादी टूट गई. शादी के कार्ड छप कर बट गए थे, लेकिन करवाचौथ के दो दिन पहले शिल्पा ने अपनी शादी को तोड़ने का फैसला ले लिया.

शिल्पा ने अपनी शादी तोड़ने का राज सभी को एक इंटरव्यू में 2016 में बताया था, उन्होंने कहा था कि करवाचौथ के दो दिन पहले उन्हें एहसास हुआ कि रोमित एक एडजस्टिंग पति नहीं बन सकते हैं. शिल्पा ने रोमित से अपनी सभी परेशानियों को शेयर किया था लेकिन रोमित ने शिल्पा की बातें सुनने के बाद उन्हें और शिल्पा के परिवार को भला बुरा कहना शुरू कर दिया था. जिसके बाद शिल्पा ने तय किया था कि जो इंसान उनकी और उनके परिवार की इज्जत नहीं कर सकता वो उनके साथ रिश्ता भी नहीं रखना चाहती हैं, शादी तो दूर की बात है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related