Homeमनोरंजनअंतिम सफर पर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला, थोड़ी ही देर में होगा अंतिम...

अंतिम सफर पर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला, थोड़ी ही देर में होगा अंतिम संस्कार

Date:

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का पार्थिव शरीर कूपर अस्पताल से ओशिवारा श्मशान घाट पहुंच चुका है. 11 बजे सिद्धार्थ की बॉडी उनकी फैमिली को देना था, लेकिन फाइनल प्रोसेस में देरी होने के चलते दोपहर एक बजे सिद्धार्थ का शव फैमिली को मिल सका. अब उनकी बॉडी सीधे ओशिवारा श्मशान घाट ले जाई जा रही है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.


पहले सिद्धार्थ का शरीर अंतिम दर्शनों के लिए सेलिब्रेशन क्लब में रखा जाना था. इससे पहले घर पर ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़े लोगों ने उनके घर पर पूजा-पाठ की. विले पार्ले सेंटर की ब्रह्माकुमारी तपस्‍व‍िनी बहन ने भास्‍कर को बताया कि सिद्धार्थ बचपन से अपनी मां रीता के साथ ब्रह्माकुमारी सेंटर आया-जाया करते थे. सिद्धार्थ जहां अपना नया घर बनवा रहे थे, वहां एक बड़ा मेडिटेशन रूम भी बनना था.

इधर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने कोई ओपिनियन नहीं दी है. विसरा प्रिजर्व किया गया है. हिस्टोपैथोलॉजिकल स्टडी के बाद मौत की वजह बताई जाएगी. सिद्धार्थ की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मुंबई पुलिस को दी गई है. बॉडी पर एक्सटर्नल चोट के निशान नहीं मिले हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related