Homeक्रिकेटVirat Kohli New Record: विराट कोहली ने टेस्ट में रचा इतिहास, तोड़ा...

Virat Kohli New Record: विराट कोहली ने टेस्ट में रचा इतिहास, तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

- भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बने

Date:

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में एक और इतिहास रच दिया है। उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्प्टन में खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में मैदान पर उतरते ही पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में भारत के लिए कप्तानी करने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

कोहली टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली 61वें टेस्ट मैच में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं जबकि धोनी ने 60 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है।

महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 27 मैचों में जीत दर्ज की और 18 टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 15 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

कोहली की कप्तानी में अब तक भारतीय टीम को 36 टेस्ट मैचों में जीत मिली है और 14 टेस्ट मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 10 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं। कोहली मौजूदा समय में भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related