Homeक्रिकेटसौरव गांगुली की हालत स्थिर, हेल्थ बुलेटिन जारी कर अस्पताल ने दी...

सौरव गांगुली की हालत स्थिर, हेल्थ बुलेटिन जारी कर अस्पताल ने दी जानकारी

Date:

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के प्रसंशको के लिए अच्छी खबर सामने आई है। कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती सौरव का रविवार सुबह ताजा हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया, जिसके अनुसार वह अब काफी बेहतर स्थिति में हैं और उनकी हालत स्थिर है। उनके सभी हेल्थ पैरामीटर अब सामान्य हैं और वह अपनी नींद पूरी कर रहे हैं

सौरव की तबीयत में हालांकि रात को थोड़े उतार-चढाव देखने को मिले थे। उनका पल्स रेट 70 बना हुआ है और उनका बीपी 110/70 पर है। रविवार सुबह सौरव का ईसीजी भी किया गया है। सौरव को फिलहाल कुछ दिन तक डॉक्टरों की देखरेख में अस्पताल में ही रखा जाएगा। सौरव को जिम में कसरत करते वक्त सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार दोपहर में भर्ती कराया गया था। उनको मामूली हार्ट अटैक भी आया था। उनके हार्ट में तीन ब्लॉकेज भी पाए गए थे। इसके बाद शनिवार को ही सौरव की एंजियोप्लास्टी की गई और उनकी धमनी में एक स्टेंट डाला गया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार रविवार को उन्हें एक और स्टेंट लगाया जाएगा। वहीं, सौरव का हाल जानने के लिए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ भी शनिवार शाम को ही वुडलैंड्स हॉस्पिटल पहुंचे थे। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने फोन पर सौरव गांगुली का हाल जाना था। क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज और फैंस जल्द से जल्द दादा के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related