Homeक्रिकेटआज अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं होंगे सौरव गांगुली, अस्पताल ने दिया ये...

आज अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं होंगे सौरव गांगुली, अस्पताल ने दिया ये बयान

Date:

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ अध्यक्ष और भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को आज यानी बुधवार 6 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी नहीं मिलेगी। इसके पीछे की वजह खुद सौरव गांगुली हैं, जो गुरुवार को वुडलैंड्स अस्पताल से डिस्चार्ज होना चाहेंगे। अस्पताल ने अपने ताजा बुलेटिन में इस बात की जानकारी दी है कि सौरव गांगुली गुरुवार 7 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी लेंगे।

गौरतलब है कि सौरव गांगुली को बीते शनिवार को मामूली दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें कोलकाता के ही वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब अस्पताल ने बुधवार की सुबह ताजा बुलेटिन में बताया है, “गांगुली कल(गुरुवार 7 जनवरी) अस्पताल से छूटेंगे, क्योंकि वह एक और दिन यहां रहना चाहते हैं। ड़ॉक्टर उन पर निगरानी रखे हुए हैं और समय-समय पर उपयुक्त कदम उठा रहे हैं।”

गांगुली की देखभाल के लिए अस्पताल की ओर से नौ सदस्यीय टीम बनाई गई है। वहीं, इससे पहले डॉक्टर देवी शेट्टी ने कहा था कि बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली की हालत स्थिर हैं और वह अब अस्पताल से छूट सकते हैं। शेट्टी ने मंगलवार को यह भी कहा था कि वे अभी भी क्रिकेट खेल सकते हैं और उनका दिल अभी भी काफी मजबूत है। उन्होंने कहा था, “सौरव गांगुली फिट हैं और वह सामान्य तरीके से रहेंगे। वह कल अस्पताल से छूट सकते हैं।”

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: बारिश के साथ बढ़ा सांपों का खतरा, घर में घुसा 10 फीट लंबा जहरीला सांप

सिवनी / घंसौर, उमेश श्रीवास्तव: मानसून की दस्तक के...