Homeक्रिकेटRCB vs DC: बुरी तरह हारी बैंगलोर की टीम, 59 रन से...

RCB vs DC: बुरी तरह हारी बैंगलोर की टीम, 59 रन से दिल्ली ने जीता IPL 2020 का चौथा मैच

Date:

नई दिल्ली। RCB vs DC IPL 2020 Match Report: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 19वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दुबई में खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने बैंगलोर को बुरी तरह हराया। दिल्ली ने RCB के खिलाफ 59 रन से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की अंकतालिका में फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

इस मैच में बैंगलोर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और मार्कस स्टोइनिस के तूफानी अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 196 रन बनाए। इस तरह बैंगलोर के सामने जीत के लिए 197 रन का टारगेट था, लेकिन विराट कोहली की कप्तानी वाली बैंगलोर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 137 रन बना सकी और मुकाबला 59 रन से हार गई।

दिल्ली की पारी, मिली सधी शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पावरप्ले में 63 रन जोड़े। ये आइपीएल 2020 के पावरप्ले में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका पृथ्वी शॉ के रूप में लगा जो 42 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली को दूसरा झटका शिखर धवन के रूप में लगा जो 32 रन बनाकर इसुरु उडाना का शिकार बने।

दिल्ली को तीसरा झटका कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में लगा जो मोइन अली की गेंद पर 11 रन बनाकर देवदत्त पडिक्कल के हाथों कैच आउट हुए। दिल्ली का चौथा विकेट रिषभ पंत के रूप में गिरा जो 25 गेंदों में 37 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। दिल्ली की ओर से पारी का एकमात्र अर्धशतक मार्कस स्टोइनिस ने जड़ा। स्टोइनिस 26 गेंदों में 53 रन बनाकर और हेटमायर 11 रन बनाकर आउट हुए।

इस मैच के लिए विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में दो बदलाव हुए हैं। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एडम जैम्पा के थ-साथ गुरकीरत सिंह को बाहर बैठना पड़ा है। आरसीबी ने एडम जैम्पा की जगह ऑलराउंडर मोइन अली को टीम में जगह दी है, जबकि गुरकीरत मान की जगह मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। दिल्ली की टीम में एक बदलाव हुआ है। अमित मिश्रा की जगह अक्षर पटेल को मौका मिला है।

बैंगलोर की पारी, दमदार बल्लेबाज हुए फेल

दिल्ली से मिले लक्ष्य का पीछा करने के लिए देवदत्त पडिक्कल और आरोन फिंच की जोड़ी मैदान पर उतरी। अनुभवी आर अश्विन ने फॉर्म में चल रहे देवदत्त को महज 4 रन के स्कोर पर मार्कस स्टोइनिस के हाथों कैच करवा बड़ी सफलता हासिल की। इसके बाद दूसरे ओपनर फिंच को अक्षर पटेल ने विकेट के पीछे रिषभ पंत के हाथों 13 रन पर कैच करवाया।

तीसरा झटका टीम को एबी डिविलियर्स के रूप में लगा। 9 रन के स्कोर पर एनरिच नॉर्त्जे ने डिविलियर्स को 9 रन पर शिखर धवन के हाथों कैच करवाया। तीन विकेट गिरने के बाद कप्तान कोहली का साथ निभा रहे मोइन अली को 11 रन के स्कोर पर शिमरोन हेटमायर को हाथों अक्षर पटेल ने कैच करवा दिल्ली की बड़ी सफलता दिलाई।

लगातार गिरते विकटों के बीच जमकर बल्लेबाज कर रहे कप्तान विराट कोहली को दिल्ली के सबसे बेहतरीन गेंदबाज कगिसो रबादा ने आउट किया। 39 गेंद पर 43 रन बनाकर खेल रहे कोहली को उन्होंने विकेट के पीछे रिषभ पंत  के हाथों कैच करवाया। टीम को छठा झटका वॉशिंगटन सुंदर के रूप में लगा जो 17 रन बनाकर रबाडा का शिकार बने।

आरसीबी का सातवां विकेट शिवम दुबे के तौर पर गिरा जो कगिसो रबाडा की गेंद पर 11 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गई। टीम को आठवां झटका इसुरु उडाना के रूप में लगा जो एक रन बनाकर रबाडा के ही शिकार बने। 9वें विकेट के रूप में मोहम्मद सिराज पवेलियन लौटे, जो सिर्फ 5 रन बना सके।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन

देवदत्त पडिक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (c), एबी डिविलियर्स (wk), शिवम दुबे, इसुरु उदाना, मोइन अली, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, युजवेंद्रा चहल और मोहम्मद सिराज।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (c), रिषभ पंत (wk), शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्खिया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related