HomeबॉलीवुडAnushka Sharma ने Virat Kohli से कहा- 'ऐ कोहली... चौका मार न...

Anushka Sharma ने Virat Kohli से कहा- ‘ऐ कोहली… चौका मार न चौका’- VIRAL VIDEO

Date:

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस वीडियो में वह विराट (Virat Kohli) को परेशान करती नजर आ रही हैं.

नई दिल्ली: कोविड-19 के चलते लगाए गए लॉकडाउन के बीच अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी की झलकियां साझा करती रहती हैं. हालांकि इस बार अनुष्का ने जिस वीडियो को साझा किया है, उसमें वह अपने पति व किक्रेटर विराट कोहली के साथ कुछ शरारत करने के अंदाज में दिखाई दीं. अनुष्का द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस वीडियो में वह विराट को परेशान करती नजर आ रही हैं.

अपना सिर हिलाते नजर आ विराट
इस वीडियो क्लिप में अनुष्का कहती हैं, “ऐ कोहली..कोहली..कोहली..चौका मार ना चौका..क्या कर रहा है..ऐ कोहली चौका मार.” इस पर असहमति जताते हुए विराट वीडियो में सिर्फ अपना सिर हिलाते नजर आए. अनुष्का ने इसके कैप्शन में लिखा, “मुझे लगा कि विराट को इन दिनों मैदान पर होना याद आ रहा होगा. लाखों प्रशंसकों के प्यार के साथ ही उन्हें इस एक खास तरह के प्रशसंकों की भी याद आ रही होगी, तो मैंने उन्हें इसी का अनुभव कराया.” अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है.

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

अनुष्का और विराट ने हाल ही में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जारी जंग में प्रधानमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष (महाराष्ट्र) अपना सहयोग प्रदान किया है. न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार दोनों ने मिलकर महामारी से लड़ने में तीन करोड़ रुपये का योगदान दिया है.

Web Title : Anushka Sharma told Virat Kohli- ‘Aye Kohli … Chauka Maar Na Chauka’ – VIRAL VIDEO

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...