Homeबॉलीवुडविधु विनोद चोपड़ा के भाई वीर का कोरोना से निधन

विधु विनोद चोपड़ा के भाई वीर का कोरोना से निधन

Date:

डेस्क।फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा के भाई वीर चोपड़ा का निधन हो गया है। वीर कोरोना कॉम्पिलिकेशन से जूझ रहे थे। उन्होंने बुधवार को अंतिम सांस ली। उनकी याद में विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी अनुपमा चोपड़ा ने दोनों की एक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर फिल्म ‘3 इडियट्स’ के प्रीमियर के वक्त ली गई थी।अनुपमा ने लिखा कि ‘विनोद हमेशा कहते हैं कि वीर उनका बेटर वर्जन है, कोई मां- बहन की गालियां नहीं, उच्च शिक्षित (लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पीएचडी) और परिवर्तनशील। वे इतने एक जैसे दिखते थे कि जब विधु चोपड़ा और मेरी शादी हुई तो लोग वीर को बधाई देते थे। हमेशा के लिए उनकी यादें हमारे लिए आशीर्वाद बनी हुई हैं। “3 इडियट्स” के प्रीमियर के दौरान फोटो ली गई।‘


अनुपमा के पोस्ट पर उनके दोस्तों और फैंस ने शोक जताया। अभिनेता नकुल मेहता ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी पोस्ट किया। टिस्का चोपड़ा लिखती हैं- ‘अनु’, इसके साथ उन्होंने भी हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया। शबाना आजमी ने कमेंट किया- ‘हमारी संवेदना।‘ बता दें कि विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म ‘3 इडियट्स’, ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’, ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ सहित अन्य फिल्में प्रोड्यूस की हैं। पिछले साल उनकी फिल्म ‘शिकारा’ अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।

Also read- https://khabarsatta.com/india/population-control-quick-preparations-of-cm-yogi-yogi-sarkar-of-up-ready-for-new-population-policy-on-july-11/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related