Homeबॉलीवुडप्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, रेड...

प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, रेड बॉटम के साथ ब्लैक बिकनी टॉप में वायरल हुई तस्वीर

Date:

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों पूल के किनारे मस्ती करते नजर आ रहे हैं। 

प्रियंका ने रेड बॉटम के साथ ब्लैक बिकनी टॉप पहना हुआ है। निक शर्टलेस हैं और उन्होंने काले रंग की स्विमिंग वियर पहन रखी है। निक ने हाथ में एक कांटा और एक चाकू ले रखा है।

वो इस दौरान प्रियंका के बट पर कुछ मस्ती में कर रहे हैं। इस पर प्रियंका मुस्कुरा रही हैं। इस तस्वीर को खुद पीसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर को फैंस के साथ साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा-‘स्नैक्स।’ इसके साथ ही उन्होंने छुरी और कांटे वाली इमोजी भी बनाई है।

सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की यह तस्वीर वायरल हो रही है और फैंस उनके इस तस्वीर पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड स्टार निक जोनस इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल में से एक हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मई 2018 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था और लगभग तीन डेट के बाद निक ने प्रियंका को उनके जन्मदिन पर प्रपोज किया।

इसके बाद इनकी कहानी आगे बढ़ी। दोनों ने अगस्त में सगाई कर ली। इसके बाद प्रियंका और निक भारत आये और 1 दिसंबर, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए। प्रियंका बॉलीवुड में अपना दबदबा कायम करने के बाद हॉलीवुड में भी नाम काम चुकी हैं।

वहीं निक अमेरिकन मूल के सिंगर और अभिनेता हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। कई मौकों पर अक्सर इस क्यूट कपल एक साथ देखा जा सकता है। वर्कफ़्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘टेक्स्ट फॉर यू’ में नजर आएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related