HomeबॉलीवुडThe Kashmir Files: कपिल शर्मा एक बार फिर निशाने पर , अनुपम...

The Kashmir Files: कपिल शर्मा एक बार फिर निशाने पर , अनुपम खेर के रिट्वीट ने फंसाया कपिल को

The Kashmir Files: Kapil Sharma on target again, Anupam Kher's retweet framed Kapil

Date:

The Kashmir Files: कॉमेडियन व अभिनेता कपिल शर्मा इन दिनों विवादों में चल रहे हैं। हाल ही में ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files:) के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने कपिल शर्मा (Kapil Sharma) पर आरोप लगाया था कि कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने अपने शो में ‘द कश्मीर फाइल्स‘ (The Kashmir Files) की टीम को बुलाने से इनकार कर दिया था।

निर्देशक के इस आरोप के बाद से ही कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे थे। इस बीच मंगलवार को द कश्मीर फाइल्स के अभिनेता अनुपम खेर के एक साक्षात्कार का एक वीडियो सामने आया.

जिसमे उन्होंने कपिल शर्मा को सपोर्ट किया और साथ ही कपिल के कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में फिल्म को प्रमोट ना करने की वजह बताई है।

इस वीडियो को कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और अनुपम खेर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ट्वीट किया-‘मेरे खिलाफ सभी झूठे आरोपों को स्पष्ट करने के लिए धन्यवाद भाजी (अनुपम खेर)।

और उन सब दोस्तों का भी शुक्रिया जिन्होंने बिना सच जाने मुझे इतनी मोहब्बत दी। खुश रहें, मुस्कुराते रहें।’

वहीं अब अनुपम खेर ने कपिल शर्मा के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा-‘रे कपिल, काश आपने पूरा वीडियो पोस्ट किया होता। ना कि आधा सच। पूरी दुनिया सेलिब्रेट कर रही है। आपने भी आज रात सेलिब्रेट किया। प्यार और प्रार्थना हमेशा।’

अनुपम खेर के इस ट्वीट से जहां हर कोई हैरान है वहीं सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related