Homeबॉलीवुडजॉन अब्राहम की फिल्म ‘TTACK’ का टीजर रिलीज

जॉन अब्राहम की फिल्म ‘TTACK’ का टीजर रिलीज

Date:

अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म अटैक को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ऑफिसियल टीजर भी जारी कर दिया गया है। इसमें जॉन जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में जॉन के साथ जैकलीन फर्नांडिस और रकुल प्रीत सिंह नजर आने वाली हैं। टीजर की शुरुआत गाने से होती है इसके बाद जॉन का एक्शन अवतार देखने को मिलता है।

एक्शन और ड्रामा से भरपूर ये फिल्म एक एक्शन ओरिएंटेड वेंचर है। फिल्म की कहानी रेंजर ऑफिसर द्वारा किए गए मिशन पर आधारित है। पहले इस फिल्म को 14 अगस्त 2020 को रिलीज किया जाना था। लेकिन अब यह फिल्म 28 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन लक्ष्य राज आनंद ने किया है। वहीं फिल्म को जॉन अब्राहम ने पैन इंडिया स्टूडियोज और अजय कपूर संग मिलकर को- प्रोड्यूस किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related