Homeबॉलीवुडसिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद सदमे में शहनाज गिल, Rashami Desai...

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद सदमे में शहनाज गिल, Rashami Desai ने किया यह ट्वीट

Date:

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर पर हर कोई शॉक्ड है। इस सिडनाज के फैंस और करीबियों को शहनाज गिल की चिंता सता रही है। शहनाज गिल के पिता संतोख सुख ने बताया कि उनकी बेटी की हालत ठीक नहीं है। उन्होंने बेटे शहबाज को मुंबई शहनाज के पास भेजा है। शहनाज के पिता ने बताया कि वह इस खबर को सुनकर सदमे में हैं।


शहनाज के पिता की हुई थी बात
सिद्धार्थ शुक्ला इस दुनिया में नहीं हैं, इस पर यकीन कर पाना मुश्किल है। सिद्धार्थ और शहनाज गिल के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग थी। सिद्धार्थ के गुजरने के बाद हर किसी को शहनाज की चिंता सता रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहनाज के पिता को जब सिद्धार्थ के निधन की खबर मिली तो उन्होंने अपनी बेटी को फोन किया था। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की हालत ठीक नहीं है।

सिद्धार्थ के साथ काम कर चुकीं और एक समय में उनकी अच्छी दोस्त रह चुकीं रश्मि देसाई (Rashami Desai) भी इस खबर को सुनने के बाद पूरी तरह टूट चुकी हैं। रश्मि देसाई (Rashami Desai) को जैसे ही ये खबर पता चली तो उन्होंने ट्वीट किया और इस ट्वीट से साफ है कि उनका दिल इस वक्त कितना दुखी है।


अब रश्मि देसाई ने भी ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कुछ लिखा नहीं है। लेकिन हार्ट ब्रोकन इमोजी शेयर किया है। जिससे समझा जा सकता है कि इस वक्त वो कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं और उनका दिल पूरी तरह टूट चुका है और दर्द से भरा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...