Homeबॉलीवुडशहनाज गिल ने आधी रात को सिद्धार्थ शुक्ला को इस अदांज में...

शहनाज गिल ने आधी रात को सिद्धार्थ शुक्ला को इस अदांज में किया बर्थडे विश, वीडियो हो रहा जमकर वायरल

Date:

नई दिल्ली।  Happy Birthday Sidharth Shukla : ‘बिग बॉस 13′ में सबसे ज्यादा चर्चा में आई विनर सिद्धार्थ शुक्ला और कंटेस्टेंट शहनाज की जोड़ी आज भी फैंस की फेवरेट बनी है। शो के दौरान दोनों के बीच लड़ाई, गुस्सा, दोस्ती इन सभी चीजों फैंस को बेहद पसंद आई। शो के बाद भी दोनों ने एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा और कई प्रोजेक्ट पर एक साथ काम किया। उनके कई म्यूजिक एलबम भी रिलीज हुए।

वहीं आए दिन शहनाज और सिद्धार्थ की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। इसी बीच अब दोनों एक नया वीडियो चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में शहनाज, सिद्धार्थ को खास अंदाज में उनका बर्थडे विश करती नजर आ रही हैं। जी हां, आज सिद्धार्थ शुक्ला का बर्थडे है। उनका जन्म 12 अक्टूबर, 1980 को मुंबई में हुआ था। आज वह 40 के हो गए हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला के 40वें जन्मदिन को खास बनाने में शहनाज गिल ने कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने खास अदांज में उन्हें आधी राज में न सिर्फ उन्हें बर्थडे विश किया, बल्कि केक भी कटवाया। शहनाज ने अपने सबसे खास दोस्त सिड के जन्मदिन पर बहुत की प्यारा केक कट कराकर उनका जन्मदिन मनाया। इस दौरान का वीडियो शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वह हस्ते हुए वह कह रही हैं, ‘हैप्पी बर्थडे सिद्धार्थ…‘। वहीं सिद्धार्थ रिप्लाई करते हैं और कहते हैं ओके….अच्छा ऐसा है क्या, सही है… थैंक यू।’ इस पर शहनाज कहती हैं ओके…।’

सिद्धार्थ के बर्थडे वाला वीडियो को शेयर करते हुए शहनाज ने खास कैप्शन में लिखा है। वह लिखती हैं,  ‘हैप्पी बर्थडे टू यू…’ इसके साथ उन्होंने सिद्धार्थ को टैंग किया है और गिफ्ट, केयर और हार्ट वाली इमोजी शेयर की है। सिद्धार्थ के बर्थडे वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस सिद्धार्थ को विश कर रहे हैं। फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी इस पर कमेंट कर सिद्धार्थ को उनके जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। वहीं शहनाज का ये अंदाज भी लोगों को पसंद आ रहा है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related