Homeबॉलीवुडसलमान का स्टारडम आज सातवें आसमान पर, लेकिन इन हीरोइन्स ने साथ...

सलमान का स्टारडम आज सातवें आसमान पर, लेकिन इन हीरोइन्स ने साथ काम करने से कर दिया है मना,देखिए लिस्ट

Date:

सलमान खान का स्टारडम आज सातवें आसमान पर है। आज हर अभिनेत्री उनके साथ काम करने के लिए तैयार है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिन्होंने भाईजान को ना कह दिया था। आज भी ये हिरोइनें किसी भी कीमत पर सलमान के साथ काम नहीं करना चाहती

एश्वर्या राय
ऐश्वर्या और सलमान के किस्से जगजाहिर है। हम दिल दे चुके सनम के बाद दोनों की जोड़ी खूब चमकी। लेकिन इस फिल्म के बाद दोनों कभी एक साथ नजर नहीं आए। शादी के बाद तो ऐश्वर्या सलमान का नाम तक देखना पसंद नहीं करतीं।

कंगना रनौत
कंगना अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती है। बॉलीवुड में वो नेपोटिज्म के खिलाफ झंडा उठाकर खड़ी हैं। वो हर फिल्म में हीरो के बराबरी का रोल करना चाहती है. सलमान की फिल्मों में तो ऐसा होगा नहीं लिहाजा उन्होंने सलमान की फिल्मों से दूरी बना ली।

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण को शायद सलमान का उनके पति रणवीर सिंह का मजाक उड़ाना आज तक चुभता है। इसलिए 5 फिल्मों के ऑफर को दीपिका ठुकरा चुकीं हैं। बावजूद इसके दोनों अच्छे दोस्त हैं।

उर्मिला मांतोड़कर

उर्मिला ने सलमान के साथ जानम समझा करो में काम किया। फिल्म के गाने सुपरहिट हुए लेकिन पिक्चर पिट गई। लिहाजा उर्मिला ने भी भाईजान से दूरी बना डाली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related