Homeबॉलीवुडअगले साल ईद पर रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद...

अगले साल ईद पर रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’

Salman Khan's film 'Kabhi Eid Kabhi Diwali' to release on Eid next year

Date:

सलमान खान की आगामी फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म की घोषणा स्वयं सलमान ने सोशल मीडिया पर की थी। वहीं अब इस फिल्म को लेकर एक लेटेस्ट खबर सामने आई है।

सलमान खान की यह फिल्म अगले साल यानि 2023 में ईद पर रिलीज होगी। इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी है।

वहीं फिल्म की इस लेटेस्ट अपडेट के बाद फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और ईद पर इस धमाकेदार फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं।

कभी ईद कभी दिवाली में सलमान खान के साथ पहली बार अभिनेत्री पूजा हेगड़े स्क्रीन शेयर कर रही हैं। इन दोनों के अलावा सूरज पंचोली, सूरज इकबाल एवं जाहिर इकबाल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म कभी ईद कभी दिवाली ‘ कि कहानी को प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाल लिखेंगे एवं प्रोड्यूस करेंगे और फरहाद सामजी निर्देशित करेंगे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related