Homeबॉलीवुडरानी मुखर्जी दूसरी बार बनने वाली हैं मां, सामने आई ये तस्वीरें

रानी मुखर्जी दूसरी बार बनने वाली हैं मां, सामने आई ये तस्वीरें

Date:

बॉलीवुड खंडाला गर्ल रानी मुखर्जी वैसे काफी दिनों से लाइम लाइट से दूर हैं। बता दें कि अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस को सिद्धि विनायक मंदिर के बाहर स्पॉट किया गया है। लेकिन अब रानी मुखर्जी का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में रानी मुखर्जी का बेबी बंप दिख रहा है, जिससे यह कयास लगाए जा रहे है कि रानी मुखर्जी दूसरी बार मां बनने वाली है।

फिल्म शमशेरा के लिए पहुंची थी बप्पा के दरबार

बता दें कि रानी मुखर्जी को आखिरी बार करण जौहर के बर्थडे पार्टी में देखा गया था। अब हाल ही में एक्ट्रेस यशराज बैनर तले बनी फिल्म ‘शमशेरा’ के लिए बप्पा के दरबार पहुंची थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ग्रीन कलर के शरारा सूट और पिंक दुप्पट्टा में नजर आईं। देसी लुक में रानी मुखर्जी बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

आपको बता दें कि रानी की यह तस्वीरें सामने आने के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। हालांकि रानी मुखर्जी ने इस बारे में मीडिया से कोई बात नहीं की। आपको बता दें कि रानी मुखर्जी ने फिल्म निमार्ता आदित्य चोपड़ा संग शादी रचाई है और इस कपल की एक बेटी भी है जिसका नाम आदिरा है।

आदित्य-रानी मुखर्जी की लव स्टोरी फिल्मी कहानी जैसी है

बता दें कि आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी के बीच पहली नजर वाला प्यार नहीं हुआ था। शुरूआती दिनों में दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त थे। खास बात ये है कि दोनों अपनी दोस्ती में अच्छा बॉन्ड शेयर करते थे। रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा ने अपनी डेटिंग लाइफ को अच्छे से जीने के बाद ही शादी करने का फैसला लिया था। दोनों ने साल 2014 में इटली में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। यह आदित्य की दूसरी शादी थी। आदित्य चोपड़ा ने साल 2000 में पायल खन्ना से शादी की थी और दोनों ने शादी के 9 साल बाद यानी 2009 में तलाक ले लिया था। वहीं आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी 2015 में बेटी आदिरा के माता पिता बने।

रानी मुखर्जी वर्कफ्रंट

वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ में देखा गया था। इस फिल्म में सैफ अली खान, सिद्धांत चतुवेर्दी और शरवरी लीड रोल में थे। एक्ट्रेस के पास अपकमिंग फिल्म ‘मिसेज चैटर्जी वेर्सेज नोर्वे’ है। हालांकि इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ी अभी कोई खास खबर सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related