HomeबॉलीवुडNora Fatehi Dilbar Video : नोरा फतेही ने 'दिलबर' के अरेबिक वर्जन...

Nora Fatehi Dilbar Video : नोरा फतेही ने ‘दिलबर’ के अरेबिक वर्जन पर किया जबरदस्त डांस, Video हुआ वायरल

Date:

नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने अंदाज और डांस के लिए खूब जानी जाती हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और हमेशा अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस से जुड़ी रहती हैं. नोरा फतेही (Nora Fatehi Dance) का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नोरा फतेही ‘दिलबर (Dilbar Song)’ के अरेबिक वर्जन पर डांस करती नजर आ रही हैं. नोरा फेतही का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. 

https://www.instagram.com/p/CEvUIcBBINv/

एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस वीडियो में अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर रही हैं. नोरा फतेही के इस वीडियो पर फैन्स लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, नोरा फतेही के अकसर डांस वीडियो वायरल होते रहते हैं, ऐसे में एक्ट्रेस का यह वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है. 

बता दें कि नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अपने डांस से चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. दिलबर से लेकर साकी साकी तक हर गाने में नोरा फतेही का अलग ही अंदाज देखने को मिला है. हाल ही में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ ने अहम भूमिका निभाई थी. फिल्म में उनके ‘गर्मी सॉन्ग (Garmi Song)’ ने तो रिलीज होने से पहले ही धमाल मचाकर रख दिया. वहीं, अब जल्द ही एक्ट्रेस नोरा फतेही अजय देवगन के साथ फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में भी एक्ट्रेस अपने डांस से काफी धमाल मचाने वाली हैं. 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related