Homeबॉलीवुडनिशा रावल ने पति करण मेहरा संग विवाद के बीच शेयर किया...

निशा रावल ने पति करण मेहरा संग विवाद के बीच शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, कही ये बात

Date:

एक्ट्रेस निशा रावल (Nisha Rawal) और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के एक्टर करण मेहरा (Karan Mehra) टीवी इंडस्ट्री के पॉवर कपल कहे जाते थे। हालांकि, 1 जून 2021 को फैंस को उस वक्त झटका लगा, जब निशा रावल ने पति करण मेहरा के खिलाफ मुंबई के पुलिस स्टेशन में मारपीट का केस दर्ज कराया। तभी से दोनों के बीच विवादों की खबरें अक्सर हेडलाइंस में छाई रहती हैं।

हाल ही में, निशा रावल ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। आइए देखते हैं वो पोस्ट।
पहले ये जान लीजिए कि, निशा रावल ने 31 मई 2021 की रात को अपने पति करण मेहरा के खिलाफ मुंबई पुलिस में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद उन्हें उसी वक्त गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, 1 जून 2021 को उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। इसके बाद से ही दोनों अपने बेटे कृशिव की कस्टडी लेने के लिए कोर्ट में लड़ाई लड़ रहे हैं।


अब आपको एक्ट्रेस के लेटेस्ट पोस्ट के बारे में बताते हैं। दरअसल, निशा रावल ने 12 अक्टूबर 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट एक शेयर किया है, जो गौर गोपाल दास के द्वारा लिखा गया है। इसमें लिखा है, “यदि आप बहुत अधिक बोलते हैं, तो वे कहेंगे कि आप गिरे हुए हैं। यदि आप ज्यादा नहीं बोलते हैं, तो वे कहेंगे कि आपके पास घमंड है। यदि आप उतना ही बोलते हैं, जितना जरूरी है, तो वे कहेंगे कि, आप मतलबी हैं। आप जो कुछ भी करते हैं, वे हमेशा कुछ न कुछ कहेंगे। अपने जीवन को परिभाषित करने के लिए वे जो कहेंगे, उसे अनुमति न दें।”


इस पोस्ट को शेयर करते हुए निशा रावल ने अपने कैप्शन में लिखा है, “अगर आपको भी यही सुनना था।” निशा के इस पोस्ट पर उनके फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related