Homeबॉलीवुड'कभी ईद कभी दिवाली' में हुई साउथ सुपरस्टार रामचरण की एंट्री!

‘कभी ईद कभी दिवाली’ में हुई साउथ सुपरस्टार रामचरण की एंट्री!

South Superstar Ramcharan's entry in 'Kabhi Eid Kabhi Diwali'!

Date:

लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई सलमान खान की आगामी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली को लेकर एक लेटेस्ट खबर सामने आ रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार रामचरण की एंट्री हुई है और वह इस फिल्म के एक गाने में स्पेशल अपियरेंस देते नजर आयेंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, राम चरण सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली के एक रैप सांग में नजर आयेंगे और इस रैप सांग को मशहूर सिंगर हनी सिंह अपनी आवाज देने वाले हैं।

सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हो रही है। वहीं फिल्म में रामचरण की एंट्री होने से फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि मेकर्स के तरफ से इसे लेकर अभी तक कोई कन्फर्म जानकारी सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि सलमान खान की आगामी फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ पहली बार अभिनेत्री पूजा हेगड़े स्क्रीन शेयर कर रही हैं, जो फिल्म में सलमान के अपोजिट नजर आएंगी।

इन दोनों के अलावा फिल्म में शहनाज गिल, पलक तिवारी, सूरज पंचोली, सूरज इकबाल, शहनाज गिल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे । यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म होगी। कभी ईद कभी दिवाली के निर्देशक फरहाद सामजी हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related