Homeबॉलीवुडसोनी टीवी पर आने वाले ‘द कपिल शर्मा शो’ के खिलाफ FIR,...

सोनी टीवी पर आने वाले ‘द कपिल शर्मा शो’ के खिलाफ FIR, शिकायतकर्ता ने कहा – बेढंगा है शो

Date:

टीवी के रियलिटी शो द कपिल शर्मा शो का नाम एक बार फिर से कॉन्ट्रोवर्सी में आ गया है। शो के मेकर्स के खिलाफ मध्य प्रदेश के शिवपुरी कोर्ट में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। मामला शो के एक एपिसोड से जुड़ा है। इस एपिसोड में कोर्टरूम सीन में ऐक्टर्स को ड्रिंक करते दिखाया गया था। मेकर्स पर कोर्ट के अपमान का आरोप लगाया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने कपिल शर्मा के शो को बेहूदा बताया है। साथ ही कहा है कि महिलाओं पर भी भद्दे कॉमेंट्स किए जाते हैं। जो कि नेशनल टीवी में प्रसारित किया जाता है।


शिकायतकर्ता ने कहा – बेढंगा है शो
सोनी टीवी पर आने वाले द कपिल शर्मा शो के मेकर्स के खिलाफ शिवपुरी के एक वकील ने CJM कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई है। केस की सुनवाई 1 अक्टूबर को होगी। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, वकील का कहना है कि सोनी टीवी पर आने वाला द कपिल शर्मा शो बेढंगा है। वे लोग महिलाओं पर भी अशिष्ट कॉमेंट्स करते हैं। एक एपिसोड में स्टेज पर कोर्ट का सेटअप लगाया गया था। इसमें कलाकार सबके सामने शराब पीते दिखाई दिए थे। यह कोर्ट की अवमानना है। ये अभद्रता बंद होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...