Homeबॉलीवुड76 साल की उम्र में कन्नड़ की मशहूर अभिनेत्री जयंती ने ली...

76 साल की उम्र में कन्नड़ की मशहूर अभिनेत्री जयंती ने ली आखिरी सांसे

Date:

डेस्क।भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री जयंती अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। उन्होंने 76 साल की उम्र में सोमवार 26 जुलाई को आखिरी सांस ली। जयंती ने कई भाषा की फिल्मों में काम किया था, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा कन्नड़ फिल्में करने के लिए जाना जाता है। वह कन्नड़ सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में से एक रह चुकी हैं। वह फिल्मों में अपने खास और अलग अभिनय के लिए जानी जाती थीं।


जयंती के निधन की जानकारी उनके बेटे कृष्णा कुमार ने दी है। एक खबर के अनुसार कृष्णा कुमार ने कहा कि वह बीमारियों से उबर रही थी, लेकिन आखिरकार उन्होंने अपनी नींद के दौरान अंतिम सांस ली। वहीं दिवगंत अभिनेत्री ने पिछले साल उन्होंने बात करते हुए बताया था कि वह लॉकडाउन के दौरान हम्पी में फंसी हुई थी और समय का उपयोग प्रकृति और परिवेश में कर रही थीं और वायरल वीडियो कॉल के माध्यम से अपने साथियों के साथ समय बिताने के लिए भी समय निकाल रही थीं।


जयंती ने कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी सहित कई फिल्मों में काम किया था। उन्हें अभिनय की संस्था कहा जाता था। जयंती अपने साथियों, सहकर्मियों और इंडस्ट्री में काम करने वाले जूनियर्स के साथ मिलनसार स्वभाव बनाने के लिए जानी जाती थीं। वह लोगों को हमेशा हसंती भी रहती थीं। पर्दे पर अपने अभिनय के लिए मशहूर जंयती ने कई पुरस्कार भी हासिल किए थे।


उन्होंने सात बार कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार और दो बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं। वह कई अन्य पुरस्कार भी जीत चुकी हैं। उन्होंने अपने समय में फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले शीर्ष सितारों के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया था। और फिर युवा कलाकारों के साथ भी काम किया था। जंयती ने हमेशा अपने अभिनय से स्क्रीन पर जलवा बिखेरा है। उनके निधन से साउथ सिनेमा में शोक का माहौल है। बहुत से सितारों ने उनके निधन पर सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related