दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, दीपिका अपने कुछ कपड़े नीलाम करने जा रही हैं, जिसे लेकर वह विवादों में घिर गईं हैं।
दरअसल, विवाद दीपिका के कपड़े नीलाम करने को लेकर नहीं उठा है, असल वजह यह है वह जिन कपड़ों को नीलाम कर रही हैं, उन्हें लेकर कहा जा रहा है कि ये कपड़े उन्होंने जिया खान और प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा के अंतिम संस्कार के दौरान पहने थे।
सोशल मीडिया पर यूजर्स दीपिका को चीप तक कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे हैरानी है कि मेरी फेवरेट दीपिका पादुकोण ने कई साल पहले पहने अपने कपड़े नीलाम करने का फैसला किया है। ये कपड़े उन्होंने दो अलग-अलग अंतिम संस्कार में पहने थे।
एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका पादुकोण इस नीलामी से मिलने वाले पैसे को एनजीओ ‘लिव लव लाफ फाउंडेशन’ को डोनेट करेंगी।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, ‘यह कहकर दीपिका का बचाव न किया जाए कि वह ये सब चैरिटी के लिए कर रही हैं। झूठ बताकर वह 10 से 15 साल पुराने साधारण ब्रांड के कपड़ों को नीलाम कर रही हैं। अगर महान बनना ही था तो घर में काम करने वालों को भी वह ये कपड़े दे सकती थी।’
वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही दीपिका शकुन बत्रा की अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह प्रभास के साथ भी एक फिल्म कर रही हैं।