HomeबॉलीवुडBIGG BOSS 15 FINALE: शमिता, तेजस्वी, कुंद्रा, निशांत, प्रतीक की किस्मत का...

BIGG BOSS 15 FINALE: शमिता, तेजस्वी, कुंद्रा, निशांत, प्रतीक की किस्मत का फैसला आज रात

BIGG BOSS 15 FINALE: Shamita, Tejashwi, Kundra, Nishant, Prateek's fate will be decided tonight

Date:

BIGG BOSS 15 FINALE: बिग बॉस 15 के फिनाले (BIGG BOSS 15 FINALE) में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं।

टॉप 6 में जगह बना चुकी कंटेस्टेंट रश्मि देसाई शो से बाहर हो गई। अब शो टॉप फाइव कंटेस्टेंट में शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, निशांत भट और प्रतीक सहजपाल हैं।

यह देखना दिलचस्प होगा की जनता किसे विनर बनाती है। शो के विनर की घोषणा रविवार को होनी है। शो के फाइनल में बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट व सिंगर-अभिनेत्री शहनाज गिल भी शिरकत करेंगी। वह सलमान खान के साथ मिलकर दर्शकों को इंटरटेन करेंगी।

BIGG BOSS 15 FINALE LIVE UPDATE

दरअसल बिग बॉस 15 के मेकर्स ने शो का एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें शहनाज सलमान के साथ मस्ती करते हुए कहती हैं कि शहनाज गिल पंजाब की कैटरीना कैफ से इंडिया की शहनाज गिल बन गई है और इंडिया की कैटरीना कैफ पंजाब की हो गई है। इसपर सलमान कहते हैं करेक्ट है सब बहुत खुश है।

शहनाज कहती हैं सर आप खुश रहें बस। वहीं बातों बातों में शहनाज गिल ने सलमान खान ये भी भी उगलवा लिया कि वो फिलहाल सिंगल नहीं हैं। शहनाज का यह पुराना अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

शहनाज शो में दर्शकों को एंटरटेन करने के अलावा शो में बिग बॉस 13 के दिवंगत विजेता सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी और उनकी यादों को एक बार फिर से जिन्दा करेंगी। इस दौरान शहनाज और सलमान दोनों ही सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर भावुक हो जायेंगे।

BIGG BOSS 15 FINALE: शमिता, तेजस्वी, कुंद्रा, निशांत, प्रतीक की किस्मत का फैसला आज रात

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की पहली मुलाकात कलर्स टीवी के शो बिग बॉस 13 में हुई थी। शो में दोनों के बीच नोकझोंक होती रहती थी लेकिन समय के साथ ये दोनों करीब आने लगे।

दोनों की केमिस्ट्री फैंस के बीच काफी पसंद की जाती थी और फैंस ने इस जोड़ी को सिदनाज नाम दिया था। सिद्धार्थ इस शो के विजेता रहे। शो के दौरान शहनाज ने सिद्धार्थ के लिए अपना प्यार कबूल किया लेकिन सिद्धार्थ उन्हें दोस्त ही बताते रहे।

इसके बाद सिद्धार्थ और शहनाज म्यूजिक वीडियो ‘भुला दूंगा और सोना सोना में नजर आये, जिसे दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। इसके अलावा दोनों ने साथ में कई रियलिटी शो में भी शिरकत की थी। दोनों अक्सर एक-दूसरे के वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करते थे।

सिद्धार्थ और शहनाज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे फेमस लव बर्ड में से एक थे। फैंस दोनों की शादी होते देखना चाहते थे, लेकिन 2 सितंबर 2021 को सिद्धार्थ के निधन के साथ सब कुछ अधूरा रह गया।

शहनाज गिल अब सिद्धार्थ शुक्ला की यादों के साथ लाइफ में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है और इसमें उन्हें फैंस से भी काफी सपोर्ट और हौसला मिल रहा है। वहीं अब शहनाज के बिग बॉस 15 के मंच पर आने से सिद्धार्थ शुक्ला की यादें ताजा हो गई हैं।

Web Title: BIGG BOSS 15 FINALE: Shamita, Tejashwi, Kundra, Nishant, Prateek’s fate will be decided tonight

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related