Homeबॉलीवुडआर्यन खान के दोस्त अरबाज मर्चेंट ने की कोर्ट से CCTV फुटेज...

आर्यन खान के दोस्त अरबाज मर्चेंट ने की कोर्ट से CCTV फुटेज की मांग, NCB पर लगाया चीजों को प्‍लांट करने का आरोप.!

Date:

बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान के बेटे आर्यन के साथ उनके दो दोस्त अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया है। इन तीनों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई से गोवा जा रहे ‘कॉर्डेलिया द इम्प्रेस’ नाम के क्रूज शिप से गिरफ्तार किया।

इन तीनों पर ड्रग्स का सेवन और लेन-देन करने का आरोप है। फिलहाल इन सभी के वकील कोर्ट में दलीलें दे रहे हैं। इन सबके बीच आर्यन खान के दोस्त अरबाज मर्चेंट ने कोर्ट से खास अपील की है।


अरबाज मर्चेंट ने कोर्ट से अपील की है कि जिस क्रूज शिप से उन्हें गिरफ्तार किया गया है उसके सीसीटीवी फुटेज की जांच होनी चाहिए। यह बात आर्यन खान के वकील ने उनकी जमानत याचिका दायर करते हुए कही है।

न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार अरबाज मर्चेंट के वकील ने एस्प्लेनेड कोर्ट में उनकी जमानत याचिका दायर की है। इसके साथ ही अन्य याचिका में क्रूज श‍िप पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की भी मांग की है।

याचिका में कहा गया है कि फुटेज के आधार पर यह जांच की जाए कि क्‍या सच में एनसीबी अध‍िकारियों को क्रूज पर अरबाज मर्चेंट के पास से ड्रग्‍स मिले थे या उन्‍हें इन चीजों को वहां प्‍लांट किया गया था।

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पिछले पांच दिनों से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी की कस्टडी में हैं। उनके साथ ही अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा भी कस्टडी में हैं।
जांच एजेंसी ने इन्हें शनिवार की रात एक लग्जरी क्रूज पर चल रही रेव पार्टी में रेड के दौरान पकड़ा था। आज (गुरुवार) को आर्यन की जमानत पर सुनवाई है।

आर्यन और शाहरुख को लगातार उनके फैंस और दोस्तों का सपोर्ट मिल रहा है। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद शाह रुख को लगातार उनके फैंस और साथियों को सपोर्ट मिल रहा है। सलमान खान शाह रुख से मिलने उनके घर गये थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा जैसे सेलेब्स ने शाह रुख को फोन करके सपोर्ट जाहिर किया। सुनील शेट्टी, विवेक वासवानी, मीका सिंह जैसे सेलेब्रिटी सोशल मीडिया के जरिए आर्यन को लेकर मीडिया कवरेज पर सवाल उठा रहे हैं।

वहीं, शाह रुख के फैंस सोशल मीडिया के ज़रिए उन्हें अपना समर्थन दे रहे हैं, जिसके चलते We Stand With Aryan Khan ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...