Homeबॉलीवुडऐश्वर्या राय ने 400 जूनियर कलाकारों के साथ शूट किया गाना, 5...

ऐश्वर्या राय ने 400 जूनियर कलाकारों के साथ शूट किया गाना, 5 सौ करोड़ है फिल्म का बजट

Date:

मुंबई। एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने 400 जूनियर आर्टिस्ट के साथ एक गाना शूट किया है। यह गाना उनकी अपकमिंग फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ का है। रिपोर्ट्स के अनुसार ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ की शूटिंग कर रही हैं। मणिरत्नम के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग पिछले कुछ हफ्तों में पुदुचेरी में खत्म करने के बाद फिल्म की टीम कुछ दिन पहले ही अपने अगले शेड्यूल के लिए मध्य प्रदेश के महेश्वर पहुंच गई है।

यहां ऐश्वर्या राय बच्चन ने 400 से ज्यादा जूनियर आर्टिस्ट के साथ एक गाने को शूट किया है। मणिरत्नम बड़े लेवेल पर एक गाने की शूटिंग करना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने 400 से ज्यादा जूनियर आर्टिस्ट्स को शामिल करने का फैसला किया था। यह एक बड़ा डांस नंबर है।

इस सॉन्ग को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कोरियोग्राफर वृंदा गोपाल ने कोरियोग्राफ किया है। यह फिल्म 500 करोड़ रुपए के बड़े बजट में बन रही है। फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी, दोनों पार्ट को एक साथ ही शूट किया जा रहा है। यह एक हिस्टोरिक फिल्म है, जो कल्कि कृष्णमूर्ति के उपन्यास ‘पोन्नियिन सेलवन’ पर आधारित है। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, विक्रम, प्रकाश राज, तृषा, कार्थी, जयराम रवि, शोभिता और धुलिपाला जैसे कई कलाकार नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...