HomeबॉलीवुडTara Sutaria के बाद अब 'गली ब्वॉय' के 'एमसी शेर' भी हुए...

Tara Sutaria के बाद अब ‘गली ब्वॉय’ के ‘एमसी शेर’ भी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, एक्टर ने बताया कैसी है तबीयत

Date:

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार जारी है। आम से लेकर खास लोगों तक, इस महामारी का असर हर किसी पर देखने को मिल रहा है। कोरोना वायरस की जद में अब तक कई फिल्मी सितारे भी आ चुकी हैं। अब एक और अभिनेता के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर सामने आई है। यह अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी ‘गली ब्वॉय’ और वेब सीरीज ‘इनसाइड एज’ में नजर आ चुके हैं।

सिद्धांत चतुर्वेदी शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद से वह इस महामारी से बचने के लिए सभी तरह के दिशा निर्देशन के साथ अपना इलाज करवा रहे हैं। खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी सिद्धांत चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर बताया है कि वह डॉक्टरों के निर्देशन अनुसार सभी जरूरी उपाय कर रहे हैं।

सिद्धांत चतुर्वेदी के कोरोना से संक्रमित होने के बाद उनके फैंस और चाहने वालें उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। ऐसे में सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लिखा, ‘सभी के चिंता करने के लिए शुक्रिया। मेरे कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मैं इस समय पूरा ठीक हूं और होम क्वारंटीन हूं। डॉक्टरों की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों और उपायों को फोलो कर रहा हूं। पॉजिटिव हूं और इससे निपट रहा हूं।’

सोशल मीडिया पर सिद्धांत चतुर्वेदी के यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं केवल सिद्धांत चतुर्वेदी ही नहीं अभिनेत्री तारा सुतारिया भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। शनिवार को उनके कोरोना से संक्रमित होने के बारे में पता चला है। फिल्मफेयर की खबर के अनुसार तारा सुतारिया कोरोना वायरस की चपेट में आ गई है।

हाल ही में रणबीर कपूर कोरोना वायरस से पीड़ित पाए गए थे। इस बात की जानकारी उनकी मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर दी थी। उनके अलावा अभिनेता मनोज बाजपेई भी कोरोना वायरस से पीड़ित हो गए है। वहीं फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं और वह क्वारंटाइन में है। आलिया भट्ट फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग कर रही थी। उन्होंने अपना टेस्ट करवाया था। हालांकि वह नेगेटिव आया था।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related