HomeबॉलीवुडSanam Johar और एबिगेल पांडे के घर से एनसीबी को मिला ड्रग्स,...

Sanam Johar और एबिगेल पांडे के घर से एनसीबी को मिला ड्रग्स, दोनों के खिलाफ केस दर्ज

Date:

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम की रडार पर अब टीवी स्टार्स भी आ गए हैं। बीते दिनों एनसीबी की जांच के दौरान एक ड्रग पेडलर के बयान में टीवी एक्टर सनम जौहर और एबिगेल पांडे का नाम सामने आया है। जिसके बाद सनम और एबिगेल पांडे को समन भेजा गया और पूछताछ के लिए बुलाया गया। अब नई खबर के मुताबिक सनम और एबिगेल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनम और एबिगेल से पूछताछ के बाद एनसीबी ने उनके घर छापा मारा था। जिसमें एनसीबी की टीम को स्टार्स के घर से छोटी मात्रा में मारिजुआना ड्रग्स बरामद हुआ है, जिसके बाद एनसीबी ने दोनों के खिलाफ, ड्रग्स कंज्यूम करने का केस दर्ज कर लिया है। हालांकि सनम और एबिगेल पांडे को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है, उन्हें फिलहाल फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मुंबई NCB ने NDPS की धारा 20 के तहत ये केस दर्ज किया है।

आपको बात दें कि एनसीबी के चंगुल में अभी सिर्फ सनम और एबिगेल ही नहीं है। इन दोनों से पूछताछ में सारा खान और अंगद हसीजा का भी नाम सामने आया है और एनसीबी ने इन दोनों को भी समन भेजा है। इनके अलावा एनसीबी की लिस्ट में कुछ बॉलीवुड स्टार्स के नाम भी हैं। जिन पर ड्रग मामले को लेकर शिकंजा कस सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनसीबी की लिस्ट में करीब 39 नाम और हैं। फिलहाल सारे नामों का खुलासा नहीं किया गया है। अभी केवल दीपिका पादुकोण, रकुल प्रीत सिंह , सारा अली ख़ान, श्रद्धा कपूर और धर्मा प्रोडक्शन के निर्माता क्षितिज प्रसाद एनसीबी की हिट लिस्ट में हैं।

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related