Home Blog Page 386

साबरमती जेल में मुझे परेशान किया जा रहा है, मेरा परिवार बर्बाद हो गया है: अतीक अहमद

गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद ने बुधवार को दावा किया कि गुजरात की साबरमती सेंट्रल जेल में उन्हें परेशान किया जा रहा है और यह भी कहा कि मीडिया के कारण उनका परिवार बर्बाद हो गया और वह सुरक्षित हैं। 

उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक और लोकसभा सांसद को उमेश पाल हत्याकांड के सिलसिले में यूपी पुलिस की एक टीम मंगलवार को गुजरात के अहमदाबाद शहर में उच्च सुरक्षा वाली साबरमती सेंट्रल जेल से प्रयागराज ले गई। 

काफिला आज सुबह मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में करीब 20 मिनट तक रुका, जहां मीडियाकर्मियों ने सुबह करीब 7 बजे अहमद से सवाल पूछे। 

“मेरा परिवार बर्बाद हो गया है। मैं आपकी वजह से सुरक्षित हूं, ”60 वर्षीय पूर्व अहमद ने संवाददाताओं से कहा।

उन्होंने कहा, “मैं आप लोगों की वजह से सुरक्षित हूं। मैंने वहां (जेल के अंदर) से किसी को फोन नहीं किया क्योंकि वहां जैमर लगाए गए थे। मैंने कोई साजिश नहीं रची और पिछले छह साल से सलाखों के पीछे हूं।”

सरकार द्वारा यह कहे जाने के बारे में पूछे जाने पर कि उनका सफाया हो जाएगा, अहमद ने दावा किया, “उन्होंने मुझे पहले ही खत्म कर दिया है। मुझे साबरमती जेल में भी परेशान किया जा रहा है।

इससे पहले 26 मार्च को जब उन्हें वहां से प्रयागराज ले जाया गया था, तब भी पुलिस टीम शिवपुरी में रुकी थी। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें अपनी जान का डर है, गैंगस्टर से नेता बने इस व्यक्ति ने कहा, “काहे का डर”। (क्या डर)।

बुधवार को अहमद को प्रयागराज ले जा रहा पुलिस का काफिला सुबह करीब पौने आठ बजे झांसी से उत्तर प्रदेश की सीमा में दाखिल हुआ।

2005 के बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की इस साल 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में उनके घर के बाहर उनके दो पुलिस सुरक्षा गार्डों के साथ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 

उमेश पाल की पत्नी जया पाल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर 25 फरवरी को अहमद, उनके भाई अशरफ, उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन, दो बेटों, गुड्डू मुस्लिम और गुलाम और नौ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

अहमद को 26 मार्च को एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश करने के लिए अहमदाबाद से प्रयागराज लाया गया था, जिसने 2006 के उमेश पाल अपहरण मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। 

Umesh Pal Murder Case:  अतीक अहमद के बेटे का एनकाउंटर, UPSTF की टीम के साथ हुई थी मुठभेड़

प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में कथित संलिप्तता के आरोप में पुलिस द्वारा वांछित माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और मकसूदन के बेटे गुलाम को एक मुठभेड़ में मार गिराया गया है। 

दोनों झांसी में पुलिस कार्रवाई के दौरान मारे गए। ऑपरेशन का नेतृत्व उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UPSTF) के पुलिस उपाधीक्षक (DySP) नवेंदु और DySP विमल ने किया। पुलिस ने विदेशी देश में बने अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं। घटना के बारे में अभी और जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले प्रत्येक को पांच-पांच लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुठभेड़ के बारे में जानकारी दी गई है। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने अतीक अहमद के बेटे के एनकाउंटर की जानकारी सीएम योगी को दी.

मुख्यमंत्री ने झांसी मुठभेड़ मामले में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) से रिपोर्ट तलब की है और मामले की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं

गैंगस्टर-राजनेता अतीक अहमद और उसका भाई गुरुवार को उमेश पाल हत्याकांड के सिलसिले में एक अदालत में पेश हुए। कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों को सुबह करीब 11:10 बजे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दिनेश गौतम की अदालत में पेश किया गया। 

अतीक अहमद को सुनवाई के लिए गुजरात की साबरमती जेल से सड़क मार्ग से प्रयागराज ले जाया गया, जबकि उनके भाई खालिद अजीम उर्फ ​​अशरफ को बरेली जेल से लाया गया.

‘मैं मिट्टी में मिल गया हूं, मेरे परिवार को बख्श दो’

गैंगस्टर-राजनेता अतीक अहमद ने बुधवार को एक पुलिस वैन के अंदर से संवाददाताओं से कहा, “मैं पूरी तरह से धूल में मिल गया हूं, लेकिन कृपया अब मेरे परिवार की महिलाओं और बच्चों को परेशान न करें।”

“हम आपके जरीए सरकार से कहना चाहते हैं, बल्कूल मिट्टी में मिल गए हैं अब हमारी औरतों और बच्चों को परेशान न करें। झांसी और प्रयागराज के बीच अपनी पुलिस वैन के अंदर से अहमद ने एक समाचार चैनल से कहा, ‘अब मेरे परिवार की महिलाओं और बच्चों को परेशान मत करो।

सिवनी: तलाब के पास घूम रहा था बाघ शावक, रेस्क्यू के लिए पहुंचा दल; दहशत में… देखें VIDEO

सिवनी: क्षेत्र संचालक पेंच टाईगर रिजर्व सिवनी द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि 11 अप्रैल 2023 को अपरान्ह 01.50 पर परिक्षेत्र अधिकारी रूखड़ बफर को उनके मोबाईल पर सूचना प्राप्त हुई कि परिक्षेत्र अंतर्गत बीट रजोला अंतर्गत राजस्व ग्राम साखादेही के क्षेत्र में ग्रामीणों को तालाब के पास एक बाघ शावक दिखाई दिया है।

अपरान्ह 02.30 पर परिक्षेत्र अधिकारी रूखड़ एवं अधिनस्थ स्टॉफ द्वारा मौके पर पहुंचकर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। बाघ शावक के तालाब के पास आईपोमिया (बेशरम) की झाड़ियों के भीतर होने की पुष्टि हुई.

जिसके उपरांत परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा दूरभाष पर उप संचालक, पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी अधीक्षक पेंच मोगली अभयारण्य एवं वन्यप्राणी चिकित्सक को सूचना दी गयी।

सिवनी: तलाब के पास घूम रहा था बाघ शावक, रेस्क्यू के लिए पहुंचा दल; दहशत में… देखें VIDEO

राजस्व क्षेत्र में ग्रामीणों की भीड़ होने की संभावना को देखते हुये कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु सूचना पुलिस एवं राजस्व विभाग को दी गयी एवं पुलिस एवं राजस्व विभाग का अमला भी मौके पर पहुंचा।

अधीक्षक पेंच मोगली अभयारण्य एवं वन्यप्राणी चिकित्सक की उपस्थिति में परिक्षेत्र अधिकारी रूखड़ के नेतृत्व में दल गठित कर क्षेत्र का अच्छी तरह से निरीक्षण किया गया, किन्तु कहीं भी अन्य किसी वयस्क बाघ/बाघिन के पगमार्क या अन्य कोई साक्ष्य प्राप्त नहीं हुये।

इस संभावना को देखते हुये कि रात्रि में मादा बाघ शावक को लेने क्षेत्र में आ सकती है दल गठित कर क्षेत्र से पर्याप्त दूरी एवं सर्तकता बनाते हुये सुरक्षा व्यवस्था हेतु प्रबंध किये गये।

ग्रामीण क्षेत्र में वाहनों से मुनादि कराकर ग्रामीणों को तालाब के आस-पास के क्षेत्र में न जाने एवं वनक्षेत्र में भी न जाने की हिदायत दी गयी एवं इस कार्य में पुलिस एवं राजस्व विभाग से समन्वय बनाते हुये रात्रि में क्षेत्र की अच्छी तरह से निगरानी की गयी।

तालाब के आस-पास के संभावित वन्यप्राणी विचरण क्षेत्र में कैमरा ट्रेप स्थापित किये गये एवं सुबह तक प्रतीक्षा करने का निर्णय लिया गया। 12.04.2023 को प्रातः 05.00 बजे से स्टाफ एवं रेस्क्यू दल एवं वन्यप्राणी चिकित्सक की निगरानी में क्षेत्र का पुनः निरीक्षण किया गया।

लगाये गये कैमरा ट्रेपस में से एक कैमरा ट्रेप में बाघ शावक दिखाई दिया किन्तु किसी अन्य बाघ की उपस्थिति नहीं दिखायी दी न ही बाघ शावक के क्षेत्र से बाहर जाने की पुष्टि हुयी तब क्षेत्र में ग्रामीणों की बढ़ रही भीड़ एवं कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुये वन्यप्राणी को रेस्क्यू किये जाने की कार्यवाही प्रारंभ की गयी।

उप संचालक एवं अधीक्षक पेंच मोगली अभयारण्य की उपस्थिति में वन्यप्राणी चिकित्सक द्वारा बाघ शावक को बिना निश्चेत किये जाल की सहायता से स्वस्थ अवस्था में रेस्क्यू किया गया एवं रेस्क्यू उपरांत बाघ शावक को सुरक्षित अवस्था में अपने संरक्षण में लिया है। बाघ शावक को उसकी मॉ बाघ से मिलाने का प्रयास किया जा रहा है.

सिवनी: “शिव राज” में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा पर बलपूर्वक रोक, सकल हिन्दू समाज और विश्व हिन्दू परिषद में नाराजगी; सौंपा ज्ञापन

सिवनी: मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार खुदको सभी धर्मो के लिए तत्पर बताती है पर जब यही शिव राज सरकार का पुलिस प्रशासन हिन्दू त्योहारों में बल का प्रयोग करता है तो शिवराज द्वारा बनाई गयी छवि धूमिल हो जाति है. मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के बरघाट में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा को पुलिस प्रशासन द्वारा बलपूर्वक रोक गया. जिसके विरोध में सकल हिन्दू समाज और विश्व हिन्दू परिषद ने ज्ञापन दिया है.

बरघाट तहसील में हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा को प्रशासन के द्वारा बलपूर्वक रोके जाने के विरोध में आज बुधवार को सकल हिन्दू समाज, विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने माननीय मुख्य मंत्री महोदय/ महामहिम राज्यपाल महोदय मध्य प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन दिया है.

श्री राम प्रभु जी के अन्यन भक्त महावीर हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव पर सिवनी जिले के बरघाट तहसील में निकाली जा रही शोभायात्रा को प्रशासन के द्वारा रोक दिया गया।

जबकि शोभा यात्रा समिति के द्वारा पूर्व में ही प्रशासन से अनुमति ली जा चुकी थी एवं शांति समिति की बैठकों में भी प्रशासन के द्वारा शोभायात्रा निकालने की अनुमति दी गई थी।

समस्त हिंदू समाज में काफी रोष व्याप्त है, इसी संदर्भ में ज्ञापन दिया गया प्रदेश में हमारी राम भक्तों की सरकार से मांग करते है कि इस घटना को संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही करे ताकि अविष्य में इस तरह किसी भी घटना की पुनरावृत्ति न हो।

ज्ञापन देते समय समस्त सकल हिन्दू समाज एवं विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के सदस्य उपस्थित रहे.

सिवनी/कान्हीवाडा: हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा को प्रशासन के द्वारा बलपूर्वक रोका, सकल हिन्दू समाज और विश्व हिन्दू परिषद ने दिया ज्ञापन

सिवनी: सिवनी जिले के बरघाट तहसील में हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा को प्रशासन के द्वारा बलपूर्वक रोके जाने के विरोध में सकल हिन्दू समाज, विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने माननीय मुख्य मंत्री महोदय/ महामहिम राज्यपाल महोदय मध्य प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन दिया है.

श्री राम प्रभु जी के अन्यन भक्त महावीर हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव पर सिवनी जिले के बरघाट तहसील में निकाली जा रही शोभायात्रा को प्रशासन के द्वारा रोक दिया गया।

जबकि शोभा यात्रा समिति के द्वारा पूर्व में ही प्रशासन से अनुमति ली जा चुकी थी एवं शांति समिति की बैठकों में भी प्रशासन के द्वारा शोभायात्रा निकालने की अनुमति दी गई थी।

समस्त हिंदू समाज में काफी रोष व्याप्त है, इसी संदर्भ में ज्ञापन दिया गया प्रदेश में हमारी राम भक्तों की सरकार से मांग करते है कि इस घटना को संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही करे ताकि अविष्य में इस तरह किसी भी घटना की पुनरावृत्ति न हो।

ज्ञापन देते समय बजरंग अखाड़े से दिलीप सोनी राहुल ठाकुर बजरंग दल से प्रखंड सयोंजक सुमित साहू, रोहित बुंदेला, संजय चंदवंशी, संदीप प्रजापति, अभिषेक जैन अजय चंदवंशी, अरविंद यादव, पप्पू साहू एवं समस्त सकल हिन्दू समाज एवं विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के सदस्य उपस्थित रहे

MP में किसानों पर सियासी घमासान: किसानों को मुआवजा मिलने में हो रही देरी, कमलनाथ ने उठाया सवाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में चुनावी साल को देखते हुए किसानों पर सियासी घमासान जारी है। पिछले दिनों मप्र में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के सर्वे और मुआवजे को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर सर्वे का कार्य पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित किसानों को जल्द मुआवजा देने की मांग की है।

साथ ही कमलनाथ ने सरकार के उदासीन रवैए पर हमला बोलते हुए जनता के पैसे से इवेंट करने के बजाय किसानों का दर्द दूर करने की सलाह भी दी है।

कमल नाथ ने ट्वीट के माध्यम से किसानों को मुआवजा मिलने में हो रही देरी पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई इलाकों में अतिवृष्टि और ओलावृष्टि को एक पखवाड़े से अधिक का समय हो चुका है और कुछ क्षेत्रों में अभी हाल ही में ओलावृष्टि हुई है।

लेकिन किसानों को उचित मुआवजा देना तो दूर अब तक फसल को हुए नुकसान का सर्वेक्षण कार्य भी नहीं किया गया है।

कमलनाथ ने निवेदनक करते हुए कहा कि मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से निवेदन करता हूं कि पूरे प्रदेश में जनता के पैसे से पार्टी की इवेंट करने के बजाए वे पीड़ित किसानों का दर्द समझें। हम सबने देखा कि किस तरह ओलावृष्टि से बहुत सी जगहों पर खेत बर्फ के मैदान जैसे दिखाई दे रहे थे।

जो नुकसान सबको साफ दिखाई दे रहा है, उसका मुआवजा देने के लिए सर्वेक्षण और लालफीताशाही का बहाना बनाना पूरी तरह से किसान विरोधी और किसानों का उत्पीड़न करने वाली बात है। मुख्यमंत्री जी अविलंब पीड़ित किसानों को मुआवजा प्रदान करें।

MP NEWS: एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ दायर हुआ था पेड न्यूज मामला, आज आएगा फैसला

भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले मंत्री (गृहमंत्री और दतिया से विधायक) डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Dr. Narottam Mishra) के खिलाफ पेड न्यूज (Paid News) वाले मामले में आज बुधवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सुनवाई होनी है।

इससे पहले दो मार्च को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई थी और अगली तारीख 12 अप्रैल यानी आज की तारीख अंतिम सुनवाई के लिए तय की गई थी। माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट आज इस मामले में फैसला सुनाएगा।

गौरतलब है कि 2008 के विधानसभा चुनाव में पेड न्यूज छपवाने को लेकर राजेन्द्र भारती ने 2009 में निर्वाचन आयोग में शिकायत की थी। इस मामले में आठ साल तक निर्वाचन आयोग में सुनवाई चली। आयोग ने एक्सपर्ट कमेटी बनाई। इस कमेटी ने 46 खबरों को पेड न्यूज की कैटेगरी में माना।

23 जून 2017 को जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत नरोत्तम मिश्रा को तीन साल तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया था। इस फैसले के खिलाफ डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में अपील की थी। इसके बाद शिकायतकर्ता राजेन्द्र भारती ने मप्र में राजनीतिक दबाव को आधार बनाते हुए सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को उठाया था। जिस पर सर्वोच्च न्यायालय ने केस को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से दिल्ली हाईकोर्ट में स्थानांतरित करा दिया था।

इसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने 14 जुलाई 2017 को नरोत्तम मिश्रा की अपील को खारिज करते हुए निर्वाचन आयोग के आदेश को यथावत रखा था। बाद में नरोत्तम मिश्रा ने दिल्ली हाईकोर्ट की डबल बेंच में अपील की थी। इसमें सिंगल बेंच और निर्वाचन आयोग के खिलाफ आदेश पारित किया गया।

हाईकोर्ट की डबल बेंच के आदेश के बाद शिकायतकर्ता राजेन्द्र भारती और भारत निर्वाचन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में अलग-अलग अपील दायर की थी। शिकायतकर्ता राजेन्द्र भारती ने तुरन्त सुनवाई की अपील दायर की थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा 16 फरवरी 2023 को सभी पक्षों की सहमति से 2 मार्च को पेड न्यूज केस में सुनवाई की तारीख दी गई।

लेकिन 2 मार्च को सुनवाई टलने के बाद आज यानी 12 अप्रैल की तारीख तय की गई है। आज सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर नरोत्तम मिश्रा का राजनीतिक भविष्य टिका हुआ है। यदि सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग के फैसले को यथावत रखा तो मंत्रिपद के साथ नरोत्तम की विधायकी और अगला चुनाव लड़ना खटाई में पड़ सकता है।

सिवनी: पूर्व भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष की कार से अंग्रेजी शराब की पेटियां जब्त, मामला दर्ज

सिवनी, धारनाकला (एस.शुक्ला): सिवनी जिले के बरघाट विकासखंड में गत दिनो बरघाट पुलिस के द्वारा कार मे अवैध रूप से रखी चार अग्रेजी शराब की पेटियो को बरामद किया गया है. हालाकि इस मामले मे आरोपी कौन है यह तो पता नही चला है किन्तु इतना सर्व विदित है की उपरोक्त कार महेश हनवत ग्राम गागंपुर की है.

जिसे बरघाट पुलिस ने पकड़ते हुए अपराध कृमाक 157 के तहत आबकारी की धारा 34 A के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन कृमाक MP-22-CA-7283 की जब्ती बनाकर प्रकरण पंजीबध करते हुए कार्रवाई की है.

बरघाट पुलिस ने बताया की उपरोक्त कार उगली की तरफ से आ रही थी और वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया किन्तु वाहन के रजिस्ट्रेशन के आधार पर उपरोक्त वाहन महेश कुमार पिता रामदयाल हनवत के नाम पर रजिस्टर्ड है और इसी आधार पर अपराध पंजीबध कर कार्रवाई की गई है.

कौन है महेश हनवत

उल्लेखनीय है की महेश हनवत पूर्व बरघाट विकासखंड के धारनाकला मे भाजपा के युवा मोर्चा के महत्वपूर्ण पद पर आसीन रह चुके है तथा वर्ष 2014 मे स्कूली छात्र छात्राओं से धोखाधडी के मामले मे इन पर धारा 420 के तहत पुलिस थाना बरघाट मे अपराध भी पंजीबध हुआ है.

और सिर्फ इतना ही नहीं इनके द्वारा छेत्र के लगभग 41 छात्र छात्राओ से डी.एड. कोर्स के नाम पर वसूली की गई थी जिसमे अनेक बच्चो के भविष्य के खिलवाड करते हुए इन्होने गरीब छात्र छात्राओ तथा उनके पालको के साथ धोखाधडी करने मे कोई कसर बाकि नही रखी थी.

छात्र छात्राओ की शिकायत पर इन पर बरघाट पुलिस के द्वारा कारवाई कर प्रकरण बनाया गया था जो अभी न्यायालय मे विचाराधीन है. हालाकि प्रकरण पंजीबध होने के बाद इन्हे भाजपा के द्वारा पद से हटा दिया गया था किन्तु अपनी राजनीती की आड मे यह अपनी दंबग ई से बाज नही आये और यही कारण है की महेश हनवत अवैध गतिविधियो मे बने रहे.

उल्लेखनीय है की विस्तृत सूत्रो से प्राप्त जानकारी मे यह भी बताया गया की सस्ती दर की अग्रेजी शराब ये धारनाकला के करीबी ढाबों मे सप्लाई लम्बे समय से करते आ रहे थे जिनपर पुलिस तथा धारनाकला शराब दुकान के ठेकेदार की पैनी नजर बनी हुई थी और कहावत भी चरितार्थ हो गई की “सौ दिन का चोर एक दिन पकडाता ही है” और वही महेश हनवत नेता जी के साथ हुआ.

राजनीति की आड मे करते है अवैध कार्य

यहा यह भी उल्लेखनीय है की राजनीति की आड लेकर इनके द्वारा वे कार्य किये जाते है जिसका बुरा असर भी समाज पर पडता है डी एड कराने की आड मे ही इनके द्वारा दर्जनो गरीबो के हक पर डाका डाला गया तथा गरीब बच्चो की जिन्दगी से खिलवाड किया गया था इसका बाद भी राजनैतिक गलियारो मे इन जैसे नेताओ को संरक्षण ही मिलते आ रहा है और यही कारण है की ऐसे लोग ऐसे कृत्य कर जनता की भावनाओ के साथ भी खिलवाड करने से बाज नही आ रहे है वही दूसरी तरफ बरघाट पुलिस पर भी राजनैतिक दबाव के दबाव के चलते ठोस कार्रवाई न किये जाने के आरोप लग रहे है

वर्तमान भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष – विजय रहांगडाले

इस पूरे मामले में जब बरघाट विकासखंड के वर्तमान भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष – विजय रहांगडाले से बातचीत की गयी तो उन्होंने बताया कि महेश हनवत को पहले ही 2 बार पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है, अब इनका पार्टी से किसी प्रकार का कोई संबंध नहीं है.

Bathinda Military Station Firing: रक्षा मंत्री और एनएसए ने स्थिति के बारे में जानकारी दी

Punjab: Firing inside Bathinda Military Station – पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर बुधवार को तड़के करीब 04.35 बजे फायरिंग की घटना में कम से कम चार लोगों के हताहत होने की खबर है. 

एचक्यू एसडब्ल्यू कमांड के एक बयान के अनुसार, स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया गया और क्षेत्र को घेर लिया गया और सील कर दिया गया। 

सर्च ऑपरेशन जारी है. पूरे छावनी क्षेत्र को सील कर दिया गया है और सेना राज्य पुलिस विभाग को कुछ भी नहीं बता रही है.

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग लाइव: रक्षा मंत्री और एनएसए ने स्थिति के बारे में जानकारी दी

मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) और प्रोटोकॉल के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बठिंडा की घटना के बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही रक्षा मंत्री ने आगे की स्थिति पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई है। साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) को भी घटना के बारे में जानकारी दी गई है.

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग लाइव: 4 मरे, पुलिस ने आतंकवाद के एंगल से किया इनकार

सेना ने पुष्टि की है कि बुधवार सुबह पंजाब के बठिंडा सैन्य स्टेशन में हुई गोलीबारी की घटना में चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद सेना ने त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) को तुरंत सक्रिय कर दिया।

(This is Breaking News…Further details awaited)

Web Title: Punjab: Firing inside Bathinda Military Station, 4 casualties reported

Learn job ready skills with Google Career Certificates – गूगल करियर प्रमाण पत्रों के साथ नौकरी के लिए सीखें कौशल

Learn job ready skills with Google Career Certificates – गूगल करियर प्रमाण पत्रों के साथ नौकरी के लिए सीखें कौशल :- अब आप बिना किसी पूर्व अनुभव के उच्च-विकास वाले क्षेत्र में एक नए करियर की तैयारी कर सकते हैं। करियर सर्टिफिकेट प्रोग्राम Google द्वारा डिज़ाइन किया गया पेशेवर प्रशिक्षण और शीर्ष नियोक्ताओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है।

लचीले ऑनलाइन प्रशिक्षण के साथ उच्च-विकास वाले क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ें

  • कोई अनुभव ज़रुरी नहीं
  • अपनी गति के अनुसार सीखें
  • नियोक्ताओं के लिए बाहर खड़े हो जाओ
  • मांग वाली नौकरियों का रास्ता
  • लागत USD $14 प्रति माह

उच्च विकास वाले क्षेत्रों में कैरियर प्रमाण पत्र

Google Career Certificates: Yesha – Yesha’s numbers driven job didn’t keep her motivated. As she searched for her real calling, she discovered her interest in product design and enrolled in Google UX Design Certificate. Within 2 months of earning the certificate, Yesha began her career as a product designer.

Advanced Data Analytics – उन्नत डेटा विश्लेषिकी

उन्नत डेटा विश्लेषक और डेटा वैज्ञानिक संगठनों के भीतर बड़ी मात्रा में डेटा एकत्र करने, विश्लेषण करने और व्याख्या करने के लिए जिम्मेदार हैं।

अगर आपको पसंद है: डेटा की खोज करना, मॉडल बनाना, अंतर्दृष्टि खोजना और अधिक जानें

Business Intelligence – व्यापारिक सूचना

व्यावसायिक खुफिया पेशेवर हितधारकों को सूचित निर्णय लेने में मदद करने के लिए संगठनों को व्यावसायिक डेटा एकत्र करने, संरचना करने, व्याख्या करने और रिपोर्ट करने में मदद करते हैं।

यदि आपको पसंद है: डेटा का विश्लेषण करना, निर्णयों को सूचित करना और अधिक जानें

Data Analytics – डेटा विश्लेषण

डेटा विश्लेषक सूचित व्यावसायिक निर्णय लेने में मदद करने के लिए डेटा एकत्र, रूपांतरित और व्यवस्थित करते हैं।

यदि आप चाहें तो: रूझानों और प्रतिमानों को उजागर करना, विज़ुअलाइज़ेशन और अधिक जानें

Digital Marketing & E-commerce – डिजिटल मार्केटिंग और ई-कॉमर्स

डिजिटल विपणक ग्राहकों तक पहुंचने के लिए ऑनलाइन टूल का उपयोग करते हैं। ई-कॉमर्स विशेषज्ञ ऑनलाइन बिक्री बढ़ाते हैं।

अगर आपको पसंद है: ऑनलाइन लोगों से जुड़ना, ऑनलाइन उपस्थिति बनाना और अधिक जानें

Project Management – परियोजना प्रबंधन

परियोजना प्रबंधक यह सुनिश्चित करते हैं कि किसी संगठन के भीतर परियोजनाओं को अधिकतम मूल्य के साथ प्रबंधित और पूरा किया जाता है।

अगर आपको पसंद है: समस्याओं को सुलझाना, संगठन बनाना, लोगों के साथ काम करना और अधिक जानें

UX Design – यूएक्स डिजाइन

यूएक्स डिजाइनर डिजिटल और भौतिक उत्पादों को उपयोग में आसान और अधिक मनोरंजक बनाते हैं।

यदि आप पसंद करते हैं: लोगों को समझना, चित्र बनाना, रचनात्मक रूप से सोचना और अधिक जानें

IT Automation – आईटी स्वचालन

अपने आईटी फ़ाउंडेशन का निर्माण करें और पायथन, गिट और आईटी ऑटोमेशन सहित इन-डिमांड कौशल सीखें।

यदि आप चाहें तो: वास्तविक दुनिया की आईटी समस्याओं का विश्लेषण करें और उन्हें हल करने के लिए उपयुक्त रणनीतियों को लागू करें और अधिक जानें

IT Support – आईटी सहायता

आईटी विशेषज्ञ समस्याओं का निवारण करते हैं ताकि कंप्यूटर और नेटवर्क ठीक से चल सकें।

अगर आपको पसंद है: समस्याओं को सुलझाना, दूसरों की मदद करना और अधिक जानें

मांग वाली नौकरियों के लिए फास्ट ट्रैक पर जाएं

  • Google करियर प्रमाणपत्र को अपनी गति और समय पर पूरा करें
  • Google नियोक्ता कंसोर्टियम के माध्यम से शीर्ष नियोक्ताओं से संपर्क करें

GRADUATE SUCCESS STORIES

14 साल की उम्र में, मुझे अपने गाँव में किसी भी तकनीकी समस्या के साथ लोगों की मदद करना अच्छा लगता था। यह कल्पना करना बेतुका है कि आज मुझे अपने सपनों की आईटी नौकरी के साथ दुनिया भर में लाखों लोगों की मदद करने का मौका मिलता है।

Vishnu Mohankumar – Google IT सपोर्ट सर्टिफिकेट पूरा करने के बाद, विष्णु अब एक टेक कंपनी में IT सपोर्ट स्पेशलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

Learn job ready skills with Google Career Certificates – गूगल करियर प्रमाण पत्रों के साथ नौकरी के लिए सीखें कौशल

पिछले साल, मैंने एक महामारी के बीच में स्नातक किया और अपने करियर को लेकर चिंतित था। आज, मुझे अपने कौशल पर भरोसा है और मैं अपनी सपनों की कंपनी के लिए काम कर रहा हूं।

सिमराह नाजिम – Google आईटी सपोर्ट सर्टिफिकेट की मदद से, सिमरा ने टेक्नोलॉजी के प्रति अपने प्यार को बढ़ाया और अब एक अग्रणी टेक कंपनी में काम करती हैं।

यह अविश्वसनीय है कि मैं डेटा एनालिटिक्स में एक नई यात्रा शुरू करने में सक्षम था, एक ऐसा क्षेत्र जो फिल्म निर्माण में मेरे पिछले अनुभव से बिल्कुल अलग था।

अनंत सिन्हा – Google डेटा एनालिटिक्स सर्टिफिकेट पूरा करने के बाद, अनंत अब एक एड टेक कंपनी में प्रोडक्ट ऑपरेशंस एनालिस्ट के रूप में काम करते हैं।