Homeलेखसुबह—सुबह नहीं होता समय, तो आपके लिए बेस्ट हैं ये पांच हेल्दी...

सुबह—सुबह नहीं होता समय, तो आपके लिए बेस्ट हैं ये पांच हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन्स

Date:

डेस्क।ब्रेकफास्ट दिन का सबसे जरूरी मील होता है। ऐसे में आपको ब्रेकफास्ट कभी भी नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि आप ब्रेकफास्ट में हेल्दी चीजें ही खाएं। काम के चलते सुबह हमारे पास ज्यादा टाइम नहीं होता और जो भी हमें मिलता है, अब खा लेते हैं। यह आदत कुछ दिन तो ठीक होती है लेकिन धीरे-धीरे आपका वजन बढ़ाने के लिए यही आदत जिम्मेदार होती है। ऐसे में सुबह हेल्दी ब्रेकफास्ट खाना बहुत जरूरी है। आज हम आपको बता रहे हैं पांच हेल्दी ब्रेकफास्ट के ऑप्शन्स-


ऑमलेट
अंडा प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। अंडे को ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं, लेकिन रोज-रोज उबला अंडा खाकर बोर हो सकते हैं। इसलिए अपने अंडे को हेल्दी ट्विस्ट दें। और अंडे में सब्जियों को शामिल कर ऑमलेट बनाएं। ऑमलेट को बहुत ही कम समय में बना सकते हैं।


ढोकला
यह लाइट हेल्दी ब्रेकफास्ट है। इसे ब्रेकफास्ट में आसानी से बना सकते हैं। गुजरात में कई प्रकार के ढोकले बनते हैं जैसे कि दाल का ढोकला, चावल का खट्टा ढोकला और सूजी का ढोकला आदि। इस लो कैलोरी ढोकले को आप ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं।


सैंडविच
सैंडविच एक बेहद टेस्टी स्नैक है इसे आप ब्रेकफास्ट या शाम की चाय के साथ पेयर कर सकते हैं। कम समय में नाश्ते में सैंडविच को बनाया जा सकता है। यह बनाने में बहुत ही आसान है। इसमें मटर, मसाले, कढ़ी पत्ता और नींबू मिलाकर इसका मसाला तैयार किया जाता है।


उपमा
उपमा एक साउथ इंडियन डिश हैं। इसे आप नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। ये बहुत ही कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है। इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियों को शामिल कर इसे और हेल्दी और टेस्टी बना सकते हैं।


ओटमील दलिया
ओटमील दलिया को बहुत ही हेल्दी माना जाता है। इसे ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। ब्रेकफास्ट के लिए ओटमील दलिया एक बहुत ही अच्छा विकल्प है। इसे बनाना बहुत आसान है, सिर्फ 30 मिनट में आप आसानी से बना सकते हैं। फलों और दूध का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।

Also read- https://khabarsatta.com/mp-news/mp-sad-incident-the-well-collapsed-due-to-the-weight-of-the-people-who-came-to-save-the-child-who-fell-in-the-well-the-rescue-continues-mp-news/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related