Homeबॉलीवुडअक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन का गाना 'धागों से बंधा' सुनकर आपको...

अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन का गाना ‘धागों से बंधा’ सुनकर आपको भी याद आया ‘तेरे नाम’?

Date:

अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन का नया गाना गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का टाइटल है ‘धागो से बंधा’। सॉन्ग इमोशनल करने वाला है। अक्षय कुमार की बहन की शादी है। इसी बीच उनकी पूरी लाइफ का फ्लैशबैक चलने लगता है कि कैसे वे एक-दूसरे की देखभाल करते हुए बड़े हुए। जैसे ही उनकी बीती जिंदगी दिखाई देती है, गाने का म्यूजिक चलता है। इसका म्यूजिक काफी कुछ सलमान खान की फिल्म तेरे नाम की याद दिलाता है। अक्षय कुमार ने यह गाना अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

हिमेश ने ली इंस्पिरेशन?

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म रक्षाबंधन का नया गाना रिलीज हो चुका है। सॉन्ग एक ओर जहां दर्शकों को इमोशनल कर रहा है। वहीं इसकी ट्यून उन्हें तेरे नाम की याद दिला रही है। कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। लोगों ने लिखा है कि हिमेश ने अपने पुराने म्यूजिक से इंस्पिरेशन ली है। वैसे लोग अरिजित सिंह और श्रेया घोषाल के कॉम्बिनेशन की तारीफ भी कर रहे हैं।

4 बहनों के भाई बने हैं अक्षय

फिल्म में अक्षय कुमार चार बहनों के भाई बने हैं। बहनों का रोल निभाया है, साहेजमीन कौर, दीपिका खन्ना, सादिया खातीब और स्मृति श्रीकांत। फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय हैं। मूवी में भूमि पेडनेकर भी अहम भूमिका निभा रही हैं। फिल्म रक्षाबंधन वाले दिन यानी 11 अगस्त को रिलीज हो रही है।

लाल सिंह चड्ढा से क्लैश

फिल्म का क्लैश आमिर खान की मच अवेडेट मूवी लाल सिंह चड्ढा से होगा। दोनों फिल्मों की टक्कर पर अक्षय कुमार का कहना था कि यह क्लैश नहीं है बल्कि दो फिल्में एक साथ आ रही हैं। यह बड़ी डेट है। कोविड की वजह से डिले हुआ है और क्लैश नैचुरल है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related